फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Audio system being installed in buses, guide line of Kovid-19 will be reminded

बसों में लगाए जा रहे ऑडियो सिस्टम, कोविड-19 की गाइड लाइन याद दिलाई जाएंगी

Fri, 08 Jan 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Audio system being installed in buses, guide line of Kovid-19 will be reminded
बसों में लगाए जा रहे ऑडियो सिस्टम, कोविड-19 की गाइड लाइन याद दिलाई जाएंगी
विज्ञापन

नोएडा। रोडवेज बसों में सफर करने वाले लोगों को समय-समय पर कोविड-19 से संबंधित गाइड लाइन याद दिलाई जाएंगी। इसके लिए बसों में ऑडियो सिस्टम लगाए जा रहे हैं। इसके बाद भी कोई यात्री बिना मास्क के सफर करते पाया जाता है तो बस के परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा डिपो के एआरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि बसों में कोविड नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए ऑडियो सिस्टम लगवाए जा रहे हैं। इनके जरिए लोगों को हर 10 मिनट बाद कोरोना गाइड लाइन याद दिलाई जाएंगी। बिना मास्क के यात्रा न करने, हाथों को साबुन से धोने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए यात्रियों को जागरूक किया जाएगा। एआरएम ने बताया कि इसके बावजूद यदि कोई यात्री बिना मास्क या गमछा के यात्रा करते पाया जाता है तो परिचालक पर कार्रवाई की जाएगी। एआरएम ने बताया कि निगम की ओर से केवल 6 रुपये में मास्क मुहैया कराए जाते हैं। यदि किसी यात्री के पास मास्क नहीं है या वह भूल आया है तो डिपो से लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed