फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Audience enjoyed the staging of the drama 'Bhaarbhool Bhool' at Drona Mela

Noida News: द्रोण मेेले में भयंकर भूल नाटक के मंचन का दर्शकों ने लिया आनंद

Thu, 21 Aug 2025 08:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 08:56 PM IST
विज्ञापन
Audience enjoyed the staging of the drama 'Bhaarbhool Bhool' at Drona Mela
द्रोण तालाब में आज खेले जाएंगे कबड्डी के सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बे में महाभारत काल की ऐतहासिक धरोहर श्री द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण, द्रोण तालाब व द्रोण नाट्य मंच पर 102वें द्रोण मेले का बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आनंद लिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुरू हुए इस मेले में पारसी थिएटर में कलाकारों ने भयंकर भूल नाटक का मंचन किया जिसका लोगों ने खूब आनंद उठाया। वहीं, द्रोण तालाब में कबड्डी के लीग मुकाबलों में महिलाओं ने अपना दमखम दिखाया। शुक्रवार को सेमी फाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। कबड्डी और नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।
मेले में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले और खिलौने के साथ महिलाओं के लिए मीना बाजार भी महिलाओं ने जमकर खरीदारी की। मेले के आयोजक जयप्रकाश व बलराज ने बताया कि महिला कबड्डी प्रतियोगिता में दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और राजस्थान आदि प्रदेशों की करीब 20 टीमें शामिल हुई। टीमों में राज्य व जिले स्तर के खिलाड़ियों ने भी शिरकत की है। सबसे रोमांचक मैच गाजियाबाद व दिल्ली की टीम मैच हुआ, दिल्ली की टीम जीत गई। लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल में चार टीमें पहुंची हैं। नाट्य मंच के संचालक और कलाकार शैलू बाबा ने बताया कि दनकौर में एक मात्र पारसी थियेटर ऐसा है, जहां आज भी नाटक मंचन होता है। बताया जाता है कि राजा पृथ्वीराज ने देश में लोगों के मनोरंजन के लिए 250 पारसी थियेटर बनवाए थे। बदलते दौर के साथ सभी थियेटर बंद हो गए। अब एकमात्र दनकौर में पारसी थियेटर है, यहां नाटक देखने हजारों की संख्या में लोग आते हैं।
विज्ञापन


आयोजकों ने बताया कि मेले में बच्चों को झूलने के लिए नांव, चरख आदि कई तरह के झूले हैं। महिलाओं के लिए लगे मीना बाजार में नया नया जरूरत का सामान मिलता है। बाजार में महिलाएं जमकर खरीददारी करने आती हैं। साथ ही दर्शक कुल्फी, मालपुआ और खाने का लुत्फ उठाते हैं। मेले का एक दिन का अवकाश भी किया जाता है। मेला देखने आने वाले दर्शक आसपास के चर्चित हलवाई के व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं। शुक्रवार को द्रोण तालाब में कबड्डी का फाइनल मुकाबला होगा और नाट्य मंच पर वीर हकीकत राय नाटक का मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed