फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Audi car of BJP leader was challaned 19 times not paid even once

कानून कहां है?: भाजपा नेता की ऑडी कार का 19 बार कटा चालान, एक बार भी नहीं किया भुगतान; देखें कब-कब तोड़े नियम

Sun, 27 Aug 2023 10:07 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Aug 2023 10:07 PM IST
सार

भाजपा नेता की ऑडी कार गाजियाबाद से पंजीकृत है। कार चालक ने जनवरी 2021 से अब तक कई बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए कार सीसीटीवी कैमरों की नजर में 19 बार पकड़ी गई है। 

विज्ञापन
Audi car of BJP leader was challaned 19 times not paid even once
भाजपा नेता की ऑडी कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेता की ऑडी कार का 19 बार चालान कट चुका है, लेकिन भुगतान एक का भी नहीं हुआ है। अंतिम बार नोएडा के पॉश माने जाने वाले सेक्टर-27 में डीएम चौराहे के पास 12500 रुपये का चालान कटा है। अब तक 50,500 रुपये का चालान कट चुका है।

विज्ञापन

भाजपा नेता की ऑडी कार गाजियाबाद से पंजीकृत है। कार चालक ने जनवरी 2021 से अब तक कई बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। यातायात के नियमों का उल्लंघन करते हुए कार सीसीटीवी कैमरों की नजर में 19 बार पकड़ी गई है। इसके अंतर्गत अब तक 50,500 रुपये का चालान काटा जा चुका है। इतना ही नहीं, चालान कटने के बाद भी भाजपा नेता ने एक बार भी इसका भुगतान नहीं किया है। शहर के विभिन्न चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों की मदद से सड़क पर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में ऑडी कार का कटा चालान
अगस्त 12500 रुपये
जुलाई 4000 रुपये
जून 1000 रुपये
मई 1000 रुपये
अप्रैल 4000 रुपये
विज्ञापन

2022 में कटा चालान
अगस्त 21000 रुपये
जून 1500 रुपये
मई 500 रुपये
अप्रैल 500 रुपये

2021 में कटा चालान
जनवरी - 2000 रुपये का कटा चालान।

कैमरे से पहले के चालान का पता नहीं चल पाता है। ऑडी कार का अधिकांश बार चालान सीसीटीवी कैमरों की मदद से ही हुआ है। मामला संज्ञान में आया है। कार नंबर के आधार पर चालान भुगतान के लिए पत्र भेजा जा रहा है। - अनिल कुमार यादव, डीसीपी ट्रैफिक नोएडा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed