फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attractive entrance will welcome on all borders of Noida

नोएडा की सभी सीमाओं पर स्वागत करेंगे आकर्षक प्रवेश द्वार

Fri, 11 Dec 2020 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 01:17 AM IST
विज्ञापन
Attractive entrance will welcome on all borders of Noida
डीएनडी प्रवेश द्वार का डिजाइन
नोएडा की सभी सीमाओं पर स्वागत करेंगे आकर्षक प्रवेश द्वार
विज्ञापन

नोएडा। नोएडा की सभी सीमाओं पर आकर्षक प्रवेशद्वार शहर आने वालों का स्वागत करेंगे। प्रवेशद्वार निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा प्राधिकरण सीईओ रितु माहेश्वरी ने दूसरे अन्य परियोजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने जनता की मांग पर कराए जा रहे कार्यों को तय समय में पूरा करने पर जोर दिया। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि डीएनडी स्थित प्रवेशद्वार के सौंदर्यीकरण का काम पूर्व में शुरू किया गया था, लेकिन जमीन विवाद की वजह से रुक गया है। इस मामले के जल्द से जल्द निपटारे के बाद काम शुरू कराने को कहा गया है। इसके अलावा सेक्टर-157 व 159 के बीच सड़क पर बनने वाले प्रवेशद्वार की तकनीकी बोली खोली जा चुकी है। एक्सप्रेसवे पर नोएडा की ओर और सेक्टर-123 स्थित प्रवेशद्वार के लिए निविदा आमंत्रण प्रक्रिया में है। इसकी प्री-क्वालिफिकेशन इसी सप्ताह खोली जानी है।
60 प्रतिशत काम हो चुके हैं पूरे
जिले के सांसद, विधायक, आरडब्ल्यूए, फोनरवा, ग्रामीणों व अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों व मांगों के आधार पर एक वर्ष में सड़क, नाली, फुटपाथ, सेंट्रल वर्ज, ग्राम विकास और रखरखाव के 446 कार्य शुरू कराए गए हैं। इनमें से 203 काम पूरे हो चुके हैं, यानी करीब 60 प्रतिशत काम पूरे हो गए हैं। वहीं, 111 पर कार्रवाई की जा रही है। 32 कार्य अभी पूरे होने बाकी है। इसके अलावा 8 प्रतिशत यानी 26 कार्य ऐसे हैं, जो नोएडा प्राधिकरण से संबंधित नहीं थे। लिहाजा प्राधिकरण का कहना है कि इन पर किसी तरह की कार्रवाई करना संभव नहीं है। विद्युत यांत्रिकी से संबंधित 106 कार्यों में से 83 को पूरा किया जा चुका है। 23 पर कार्रवाई चल रही है। सीईओ ने कहा कि जो भी काम अभी बचे हैं, उनको जनवरी से शुरू कराया जाए। सीईओ का कहना कि तय समय बीत जाने के बाद किसी भी सड़क की री-सर्फेसिंग नहीं होगी। उक्त सड़क की जांच की जानी चाहिए कि यह जरूरी है या नहीं। भू-अधिग्रहण के कार्यों को भी समय से कराने को कहा।
विज्ञापन

दिसंबर अंत तक शूटिंग रेंज काम पूरा होने की संभावना
समीक्षा के दौरान सीईओ को बताया गया कि सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम में शूटिंग रेंज का काम दिसंबर अंत और इंडोर स्टेडियम का काम 15 जनवरी तक पूरे होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर फव्वारा बनाने का भी काम चल रहा है। सीईओ ने एक्सप्रेसवे पर बन रहे अंडरपास की भी प्रगति रिपोर्ट मांगी। सीईओ ने कहा कि सड़कों, नालियों, फुटपाथों, डिवाइडर, पेंटिंग, मलबा और सफाई से संबंधित कार्य तय समय पर समाप्त किए जाएं। बिना वजह कार्य शुरू करने में देरी पर अर्थदंड लगाया जाए। वर्क सर्किल के सभी वरिष्ठ प्रबंधक अपने-अपने क्षेत्र के कार्यों की निगरानी करेंगे। वहीं, शौचालयों आदि के साइन बोर्ड लगाने को भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed