{"_id":"6480db4d3a19eb08f70f6268","slug":"attention-of-gurugram-delhi-and-other-centers-of-up-income-tax-raids-on-the-premises-of-real-estate-businessmen-noida-news-c-1-noi1096-607345-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुग्राम, दिल्ली समेत यूपी के अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुग्राम, दिल्ली समेत यूपी के अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ : रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर के छापे
विज्ञापन
रियल एस्टेट कारोबारियों के ठिकानों पर आयकर के छापे
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। आयकर विभाग ने पिनटेल, अमरावती और एक्सेला ग्रुप के ठिकानों पर बुधवार को एक साथ छापा मारा। नोएडा के तीन स्थानों समेत देशभर के 32 ठिकानों पर देर रात तक जांच की कार्रवाई जारी रही। नोएडा के सेक्टर-128 के अलावा दो अलग-अलग स्थानों पर आयकर विभाग की जांच टीमें दस्तावेज खंगालने में जुटी रहीं। बताया जा रहा है कि इन कंपनियों के जरिये नेताओं और नौकरशाहों ने काली कमाई को रियल एस्टेट के कारोबार में खपाने का काम किया है। बुधवार सुबह करीब सात बजे आयकर विभाग की टीमों ने एक साथ कार्रवाई शुरू की। आयकर विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दिल्ली और गुरुग्राम की दस से अधिक और नोएडा की तीन लोकेशन पर जांच की कार्रवाई जारी है। दो बिल्डर और एक निवेशक के दफ्तर, घर और कंपनी अधिकारियों के आवास पर छापे मारे गए। अमरावती ग्रुप के मालिक रजनीकांत मिश्रा और रवि प्रकाश पांडे, पिंटेल ग्रुप के दो मालिक रोहित सहाय और रजत सहाय और निवेशक नंद किशोर चतुर्वेदी की जांच की जा रही है। इनमें रोहित सहाय नोएडा के सेक्टर-128 में रहते हैं। इसके अलावा नोएडा में दो अन्य स्थानों पर कंपनी के अधिकारियों के घर की जांच की जा रही है। जांच में दिल्ली, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मुंबई की आयकर टीमें शामिल हैं। ब्यूरो