फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attempted rape of a girl, case registered

युवती से दुष्कर्म का प्रयास, केस दर्ज

Mon, 19 Apr 2021 10:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
Attempted rape of a girl, case registered
पुन्हाना। सिटी चौकी के तहत आने वाले एक गांव में अनुसूचित जाति की एक युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। जब युवती के माता-पिता ने विरोध किया तो उनको भी बेरहमी से पीटा गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद नाथियावाली धर्मशाला में समाज के प्रमुख लोगों की पंचायत हुई। इसमें आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस को पीड़ित युवती ने दी शिकायत में कहा कि रविवार को सकील, आमिन, साबिर, आयूब अपने साथियों के साथ दुष्कर्म के इरादे से घर में घुसे। जब उसने विरोध और शोच मचाया तो आरोपियों ने मारपीट की। इसके बाद उसके पिता-मां पर हॉकी और फावड़ों से हमला कर दिया। हमले में पिता बेहोश हो गए। पीड़ित युवती ने बताया कि आरोपियों ने कपड़े फाड़ दिए। शोर मचाने के बाद पड़ोसियों के आने के बाद आरोपी धमकी देकर चले गए।
विज्ञापन

घटना से लोगों में रोष
अनुसूचित जाति के लोगों के साथ मारपीट और छेड़छाड़ की घटना को लेकर नथियावाली धर्मशाला में बाबा हरपाल नाथ की अगुवाई में बैठक हुई और घटना पर रोष प्रकट किया। पंचायत ने सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। पंचायत में समाजसेवी धर्मवीर सैनी, रतनलाल पूर्व थानेदार, दीपक राजस्थानी, दीपचंद, अमर सिंह सरपंच, टेकचंद सहित काफी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed