फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   attacked police reached for stop illegal construction in dhulavat village

धुलावट गांव में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला

Sat, 09 Jan 2021 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 08:53 PM IST
विज्ञापन
attacked police reached for stop illegal construction in dhulavat village
धुलावट गांव में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर हमला
विज्ञापन

तावडू। गांव धुलावट में अवैध खनन रोकने गई पुलिस टीम पर खनन माफियाओं द्वारा जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में 2 पुलिस कर्मियों के घायल होने की खबर है। हमलावरों ने सरकारी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले की कार्रवाई में जुटी है।
तावडू सदर थाना प्रभारी हेमेंद्र मीणा आईपीएस ने बताया कि गांव धुलावट की अरावली पहाड़ियों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अवैध खनन पर पूरी तरह पाबंदी है। इसके बावजूद गांव के पहाड़ पर खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। शनिवार दोपहर पुलिस को पहाड़ में खनन माफियाओं द्वारा अवैध खनन की शिकायतें मिलीं।
विज्ञापन

स्थानीय पुलिस छानबीन करने पहुंची तो कुछ खनन माफिया अवैध खनन करते हुए मिले। ये लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में पत्थरों को भर रहे थे। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने फकरूद्दीन पर लाठियां भांजी, जिसकी वजह से वह गहरी खदान में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व खनन माफियाओं ने टीम पर लाठी, पत्थरों से हमला कर दिया, जिसमें दो जवान घायल हो गए और सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस पर हमले की सूचना के बाद गांव में भारी पुलिस बल पहुंच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed