फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attacked for breaking the wall of the plot, 5 accused arrested

Noida News: प्लॉट की दीवार तोड़ने पर किया था हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

Sat, 08 Nov 2025 07:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 07:14 PM IST
विज्ञापन
Attacked for breaking the wall of the plot, 5 accused arrested
प्लॉट की दीवार तोड़ने पर किया था हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


बिसरख कोतवाली क्षेत्र के तिगरी गांव में मारपीट में घायल युवक की मौत का मामला
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली पुलिस ने तिगरी गांव में मारपीट में घायल युवक की मौत के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज है। आरोप है कि तीन नवंबर को आरोपियों ने एक प्लॉट की दीवार तोड़ने और गाली गलौज का बदला लेने के लिए एक युवक पर हमला किया था।

आरोपियों के पास से दो कार, एक बाइक और 5 डंडे बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अभी आरोपियों के तीन से अधिक साथी फरार हैं, जल्द उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि तीन नवंबर की शाम करीब सात बजे गौरव यादव तिगरी गांव में घर पर बैठा हुआ था। उसका दोस्त लव कुमार भी साथ था। आरोप है कि तभी वहां पर सचिन बैंसला निवासी दल्लूपुरा दिल्ली अपने दोस्तों के साथ कार में सवार होकर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान गौरव बीचबचाव कराने पहुंचे तो उसके साथ भी मारपीट कर दी और गोली चला दी। गोली गौरव के पैर में लगी। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मूलरूप से बिहार के रहने वाले लव कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने गौरव के भाई जसवीर निवासी बहरामपुर की शिकायत पर सचिन बैंसला व नीतीश गुर्जर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया। बिसरख कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। मुख्य आरोपी सचिन ने शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। डीसीपी ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान नीतीश भाटी निवासी दल्लूपुरा दिल्ली, संजय निवासी जीडीए कॉलोनी गौड़-सिटी-2, पंकज बाल्मिकी निवासी खेरली हाफिजपुर, अभिषेक भाटी व रितिक भाटी निवासी चक्रसैनपुर दादरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed