फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attack on School student

स्कूल में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, कई घायल

Thu, 16 Jan 2020 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Attack on School student
पुन्हाना। रीठट गांव के साइन स्टार पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने स्कूल के छात्र-छात्राओं और अध्यापकों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इस कारण एक बच्चे का पैर टूट गया। मारपीट में घायल हुए 16 वर्षीय नासिर गांव सूखपुरी, 15 वर्षीय सूहेल, 12 वर्षीय सिहान, 12 वर्षीय नदीम, 15 वर्षीय यासीन, 15 वर्षीय अरबाज, 14 वर्षीय परवेज को गंभीर चोटें आई हैं। 15 वर्षीय छात्र अबुजर का पैर टूट गया है और अध्यापक सूहेल भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को पुन्हाना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां से उनको मांडीखेड़ा के अल आफिया अस्पताल और नूंह के शहीद हसन खां मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। स्कूल के संचालक का आरोप है कि जब बच्चों के साथ मारपीट की जा रही थी उस वक्त पुलिस को फोन से सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन

स्कूल संचालक अजरुद्दीन ने बताया कि उसने रीठट गांव में एक मिडिल स्कूल खोला है। इसमें कई बच्चे पिछले पांच साल से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल के लिए गांव रीठट निवासी मूसा से उन्होंने स्कूल की जमीन को 25 हजार रुपये सालाना दर से 30 साल के लिए पट्टे पर 2045 तक ले रखा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अजरुद्दीन का कहना है कि पिछले एक साल से मूसा उससे जबरदस्ती अधिक पैसा मांग रहा है। नहीं देने पर स्कूल को बंद करने और उसपर कब्जा करने की धमकी दे रहा था। उसने इस बारे में पिनगवां पुलिस और एसपी नूंह को कई बार लिखित शिकायत भी दे रखी है। वहीं स्कूल में आरोपी मूसा कोई तोड़फोड़ नहीं कर सके इसके लिए उन्होंने अदालत से स्टे आर्डर भी ले रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापिका संतोष का कहना है कि गांव रीठट निवासी यहूदा, दाउद, हारून, इरशाद, नजमूद्दीन, अहमद सहित 20-25 लोग हाथों में लाठी डंडे और अवैध हथियार लेकर स्कूल में करीब 11 बजे घुस गऐ और आते ही उन्होने बच्चों के साथ बुरी तरह मारपीट शुुरू कर दी। इसकी उन्होंने पिनगवां पुलिस को सूचना दे दी थी।घायल छात्र अरबाज खान, नासिर खान ने बताया कि वे स्कूल में पढ़ने गए थे। अचानक उनके साथ दो दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी डंडों से मारपिटाई शुरू कर दी। डर की वजह से बच्चे इधर उधर भागने लगे। बच्चों का कहना है कि जब बच्चों के साथ मारपिटाई कर रहे थे वे घबरा गए थे।

पिनगवां थाना प्रभारी चंद्रभान का कहना है कि जैसे ही सूचना मिली पुलिस दो बार मौके पर पहुंची लेकिन बच्चे वहां नहीं मिले। उन्होंने कहा अभी शिकायत नहीं मिली है शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed