फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   attack on npcl team

सोसाइटी में एनपीसीएल की टीम के साथ मारपीट व गाली-गलौच

Thu, 17 Oct 2019 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
attack on npcl team
बिजली चोरी पर कार्रवाई कर रही टीम से मारपीट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) की टीम बुधवार को शहर की मित्रा सोसाइटी में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी। आरोप है कि एक व्यक्ति के घर में बिजली चोरी पाई गई। आरोपी ने कार्रवाई कर रही टीम के साथ साथियों संग मिलकर गालीगलौज कर मारपीट की। कंपनी ने कासना कोतवाली में शिकायत दी है। आरोपी के एक अन्य मकान में भी बिजली चोरी मिली। जो कि करीब छह लाख रुपये की है।

एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट (ऑपरेशन) सारनाथ गांगुली ने बताया कि बुधवार को टीम सोसाइटी में पहुंची। मकान नंबर सी-100 में चोरी मिली। इससे पहले भी यहां से चोरी पकड़ी जा चुकी है। टीम ने कार्रवाई शुरू की। आरोप है कि तभी मकान मालिक अपने चार-पांच साथियों के साथ पहुंचा और कार्रवाई में बाधा पहुंचाई। गाली गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। टीम के सदस्य ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। टीम ने बताया कि इस मकान में पीजी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed