फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Attachment notice pasted on the house of the accused of attempt to murder

Noida News: हत्या के प्रयास के आरोपियों के घर कुर्की का नोटिस चस्पा

Fri, 24 Oct 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Attachment notice pasted on the house of the accused of attempt to murder
लंबे समय से फरार चल रहे हत्या के प्रयास के दो आरोपियों के आवास पर बृहस्पतिवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया। नई बाजार चौकी प्रभारी मनीष द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। 20 जून 2024 को नई बाजार के डोमनपुर निवासी सुनील सिंह का बेटा सुजीत सिंह घर से बाजार के लिए निकला था। उसी दौरान चंदन कारपेट के आगे घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने रॉड, पत्थर, बोल्डर से हमला कर उसे घायल कर दिया था।सुनील सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रघुनाथपुर निवासी विवेक यादव, विशाल यादव और प्रिंस यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया था। उक्त मुकदमे में विवेक और विशाल यादव लंबे से फरार चल रहे हैं। कोर्ट में हाजिर न होने पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कुर्की का नोटिस चस्पा करने का आदेश दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed