फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ATM caught fire due to short circuit, three shops burnt down

Noida News: शॉर्ट सर्किट से एटीएम में लगी आग, तीन दुकानें जलीं

Sat, 16 Aug 2025 06:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Aug 2025 06:36 PM IST
विज्ञापन
ATM caught fire due to short circuit, three shops burnt down
ईको विलेज-2 सोसाइटी के मार्केट की घटना, दो गाड़ियों ने आधे घंटे में किया काबू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सुपरटेक ईको विलेज-2 सोसाइटी के मार्केट में शनिवार दोपहर आग गई। इसमें एटीएम और तीन दुकानें जल गईं। इसमें कोई घायल नहीं हुआ। सूचना मिलते ही फायर सर्विस यूनिट और बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचीं। दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। एफएसओ अजय कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में एटीएम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की वजह सामने आई है। आधे घंटे में आग पूर्ण रूप से बुझा ली गई थी।

निवासियों के अनुसार, एटीएम बूथ में पहले धुआं उठा और चिंगारियां निकलने लगीं। कुछ ही देर में एटीएम से लपटें निकलने लगीं। इसके बाद लोग घबराकर बाहर भागे। कुछ देर में किराना और फास्ट फूड की दो दुकानें आग की चपेट में आ गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत पानी की बौछार डालनी शुरू की और सोसाइटी में लगे अग्निशमन यंत्रों की मदद भी ली। लगभग आधे घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। दुकान मालिकों का कहना है कि लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed