{"_id":"666b0dd18d6534e01f0f60b0","slug":"atishi-should-tell-how-jal-board-incurred-a-loss-of-rs-73000-crore-bansuri-noida-news-c-340-1-del1011-51160-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतिशी बताएं जल बोर्ड 73000 करोड़ के घाटे में कैसे : बांसुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतिशी बताएं जल बोर्ड 73000 करोड़ के घाटे में कैसे : बांसुरी
विज्ञापन
भाजपा ने आप सरकार को घेरा, कहा- समर एक्शन प्लान का अभाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जल संकट को लेकर भाजपा दिल्ली सरकार पर हमलावर है। सांसद बांसुरी स्वराज ने टैंकर माफिया और पानी की किल्लत को लेकर दिल्ली सरकार से बृहस्पतिवार को पूछा कि दस वर्ष पहले 600 करोड़ रुपये का लाभ देने वाला जल बोर्ड 73000 करोड़ रुपये के घाटे में कैसे आ गया। सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बावजूद जल संकट से निपटने के लिए क्या योजना बनाई गई। टैंकर माफिया पर क्या कार्रवाई की गई।
बांसुरी ने कहा कि दिल्ली में जल संकट नही है, असल में दिल्ली में एक ओर जल वितरण के लिए समर एक्शन प्लान का अभाव है और दूसरी ओर सरकार लीकेज से होने वाली बर्बादी को रोकने में असमर्थ रही है। इससे भी कही ज्यादा राजनीतिक संकट खड़ा करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा लगातार कहती रही है कि दिल्ली को भरपूर पानी मिल रहा है। अतिरिक्त पानी चाहिए तो पड़ोसी राज्यों से बातचीत कर यमुना बोर्ड से मांगना होगा। जल चोरी व बर्बादी रोकने में विफलताओं को दिल्ली सरकार जल संकट बता रही है। आतिशी की पोल पूरी तरह खुल गई जब अदालत में हिमाचल प्रदेश सरकार ने कहा कि अतिरिक्त जल नहीं है। पानी वितरण का नेटवर्क बुरी तरह प्रभावित हो चुका है, इन्फ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन वाटर स्टोरेज सिस्टम सब चरमरा गया है। भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि टैंकर घोटाले का पर्दाफाश हो चुका है। दिल्ली की जनता जानना चाहती है कि आखिर आतिशी व आम आदमी पार्टी ने टैंकर माफिया पर क्या कार्रवाई की है।