{"_id":"6ae8929e4f8ff841590aa29b","slug":"athletes-from-the-district-won-seven-medals-in-master-athletics-noida-news-c-23-1-lko1064-110954-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मास्टर एथलेटिक्स में जिले के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मास्टर एथलेटिक्स में जिले के खिलाड़ियों ने जीते सात पदक
विज्ञापन
- यूपी मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हेमलता और उषा यादव ने दो-दो स्वर्ण पदक जीते, प्रदीप कुमार ने भी स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। लखनऊ में 31 अक्तूबर से एक नवंबर 2026 तक आयोजित 34वीं उत्तर प्रदेश मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में चार स्वर्ण और दो रजत पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 35 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हेमलता ने गोला फेंक और तश्तरी फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक जीते। इसी आयु वर्ग में उषा यादव ने 100 और 200 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। दोनों खिलाड़ियों की उपलब्धि से जिले में खुशी का माहौल है।
वहीं, 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में प्रदीप कुमार ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद में दूसरा स्थान प्राप्त कर दो रजत पदक जीते। इसके अलावा उन्होंने त्रिकूद स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इस तरह जिले के खिलाड़ियों ने कुल सात पदक जीते।
विज्ञापन
इसके अलावा 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आशीष मुखी ने पांच किलोमीटर पैदल चाल प्रतियोगिता में चौथा स्थान प्राप्त किया।
जिला मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर के सचिव धर्म सिंह ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने मेहनत और लगन से प्रतियोगिता में जिले का गौरव बढ़ाया है। उनकी सफलता से अन्य लोगों को भी खेलों में भाग लेने की प्रेरणा मिलेगी।