{"_id":"645bdabf329c648845064ea6","slug":"at-sisters-wedding-teenager-was-shot-dead-grnoida-news-c-23-1-noi1091-8192-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बहन की शादी में शराबी मौसा को टोका तो गोली मार कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बहन की शादी में शराबी मौसा को टोका तो गोली मार कर दी हत्या
विज्ञापन
बहन की शादी में मौसा को टोका तो किशोर की गोली मार कर हत्या की
- पुराना हैबतपुर गांव में बहन की डोली उठने के बाद 11वीं के छात्र को मारा
- आरोपी की तलाश में लगाई गई पुलिस की तीन टीमें, दूध लेकर जा रहा था किशोर
- हत्यारोपी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से दिया था घटना को अंजाम
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित पुराना हैबतपुर गांव में शादी के दौरान शराब पीकर हंगामा कर रहे रिश्ते के मौसा ने दुल्हन के 16 वर्ष के भाई के टोकने पर दुश्मनी मान बैठा। दुल्हन की डोली उठने के बाद आरोपी ने किशोर तविश की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया। बिसरख पुलिस ने उसकी तलाश में तीन टीमें लगाई हैं। आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से हत्या की है।
पुराना हैबतपुर गांव में मंगलवार को चरण सिंह यादव की बेटी शीतल की शादी डीएफ मैरिज होम में थी। आरोप है कि शादी में चरण सिंह के भाई का साढू धर्मेंद्र शराब पीकर डांस कर रहा था। रात लगभग 11 बजे चरण सिंह के साले छोटेलाल ने शादी में आए मेहमानों से धर्मेंद्र के गलत व्यवहार पर एतराज जताते हुए विरोध किया। इसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। हंगामा बढ़ता देख मौके पर मौजूद चरण सिंह के बेटे तविश (16) ने मामा छोटे लाल का पक्ष लेते हुए धर्मेंद्र से शादी के माहौल नहीं खराब करने का ताना दिया। इस पर नाराज होकर धर्मेंद्र रात में चला गया।
बुधवार तड़के पांच बजे के करीब दुल्हन विदा हो गई और तविश पुराना हैबतपुर स्थित अपने घर पर पहुंचा। वहां पर गोवंश का दूध निकालकर अपने नए घर पर जा रहा था। आरोप है कि पुराना हैबतपुर में पहुंचकर धर्मेंद्र ने लाइसेंसी पिस्टल से तविश के सीने में गोली मार दी। मौके पर मौजूद तविश के पिता चरण सिंह ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे। गोली की आवाज सुनकर वहां लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी भाग निकला। परिजन किशोर को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तविश ग्रेनो वेस्ट के एक स्कूल में 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन
-- -- -- -
समाज की दुहाई देकर हर्ष फायरिंग में मामला दबाने की कोशिश
किशोर की मौत के बाद रिश्तेदारी का मामला बताकर आरोपियों के परिजन ने शुरुआत में जाति-बिरादरी की दुहाई देकर मामले को खुशी में फायरिंग का रूप देने की कोशिश की गई। नोएडा के पर्थला गांव का निवासी धर्मेंद्र पहले भी विवादों में रह चुका है। उसकी छवि खराब होने के कारण किशोर के परिजन ने हत्या का मामला दर्ज कराया है।
-- -
धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपित की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। - राम बदन सिंह, डीसीपी सेंट्रल नोएडा