फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   At present, buses will be available only from in front of Ansal

Noida News: फिलहाल अंसल के सामने से ही मिलेंगी बसें

Thu, 02 Oct 2025 06:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:50 PM IST
विज्ञापन
At present, buses will be available only from in front of Ansal
छह सेक्टरों के लोगों को फायदा, लेकिन रोडवेज का चक्कर चार-पांच किमी बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। रोडवेज और निजी बसें फिलहाल अंसल के सामने सर्विस रोड पर ही मिलेंगी। इस वजह से अल्फा कर्मशियल बेल्ट, सेक्टर डेल्टा गोलचक्कर से होते हुए स्वर्णनगरी के सामने से पी-3 के लिए निकाला जा रहा है। इससे कई सेक्टरों के लोगों को फायदा हो रहा है। हालांकि बसों को चार-पांच किमी लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इससे आर्थिक हानि हो रही है। रोडवेज के अधिकारी पुराने स्थान परी चौक पर ही स्टैंड बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात को बेहतर बनाने के लिए परी चौक से निकलने वाली बसों को हटाकर अंसल की ओर से डायवर्ट कर दिया था। नोएडा की ओर से आने वाली बस पहले अंसल के सामने से सर्विस रोड पर जाती हैं। मेट्रो स्टेशन के नजदीक बसों को सर्विस रोड पर खड़ा होने और सवारियां बैठाने के लिए स्थान निर्धारित किया है। इस स्थान से ही हर रूट की बसें सवारियां बैठाएंगी।
विज्ञापन

इसके बाद उनको परी चौक के सर्विस रोड से ही निकलकर अल्फा कमर्शियल बेल्ट गोलचक्कर पर पहुंचना होगा। वहां से अल्फा-2, डेल्टा-1 गोलचक्कर से होते हुए सिटी पार्क के नजदीक से हेरिटेज गोलचक्कर से पाई-1 से स्वर्णनगरी होते हुए पी-3 गोल चक्कर से यमुना प्राधिकरण के सामने से होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे और नोेएडा एक्सप्रेस-वे पर बसें पहुंचेगी। बस के इस रूट के डायवर्जन से बसों को करीब पांच किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। रोडवेज को आर्थिक क्षति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



यात्रियों को पैदल पार करना पड़ रहा है एक्सप्रेसवे
परी चौक पर पहुंचने वाले यात्रियों को बसें नहीं मिलने पर पैदल ही नोएडा एक्सप्रेसवे के आने और जाने वाली दोनों सड़कों को पार करके अंसल के सामने सर्विस रोड पर पहुंचना पड़ रहा है। कई बार वाहनों के अधिक होने पर लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। हादसा होने की आशंका बनी रहती है।


परी चौक पर सड़क पर बसें खड़ी होने से जाम लगता था। बसों के हटने से जाम से लोगों को निजात मिली है। बस स्टैंड के लिए अलग से स्थान निर्धारित करने से यात्री वहीं पर पहुंच रहे हैं।



वर्जन


परी चौक से बसों को हटाकर अंसल के पास भेजने और रूट डायवर्ट करने से उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को आर्थिक हानि हो रही है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई है। -अनिल कुमार शर्मा, एआरएम, ग्रेटर नोएडा डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed