फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Assets worth Rs 120 crore of scrap mafia Ravi Kana and Rajkumar will be confiscated

UP: स्क्रैप माफिया रवि काना और राजकुमार की 120 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, पहले भी हो चुकी है ऐसी कार्रवाई

Fri, 09 Feb 2024 10:22 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 09 Feb 2024 10:22 PM IST
सार

गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बदमाशों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है और संपत्ति कुर्क करके अपराधियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। इसी दिशा में रवि काना पर भी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Assets worth Rs 120 crore of scrap mafia Ravi Kana and Rajkumar will be confiscated
रवि काना पर पुलिस की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्क्रैप माफिया और गैंगस्टर रवि काना एवं उसके सहयोगी राजकुमार की 120 करोड़ से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। इसका आदेश पुलिस कमिश्नर न्यायालय ने जारी किया है। रवि काना की करीब 87 करोड़ रुपये तो गैंगस्टर राजकुमार की 34 करोड़ रुपये की संपत्ति आंकी गई है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के तहत दादूपुर गांव निवासी गैंग लीडर रवि नागर उर्फ रविन्द्र सिंह उर्फ रवि काना और उसी के चचेरे भाई राजकुमार की अवैध तरीके से अर्जित की गई है। अब पुलिस कमिश्नर की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट मामले में धारा-14(1) के तहत कार्यवाही करते हुए चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रवि काना की कंपनी मैसर्स प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 12 वाहन दर्ज हैं। इनमें एक आल्टो कार एवं माल ढोने वाले वाहन हैं और करीब 2.70 करोड़ रुपये कीमत के हैं। इसके अलावा रवि काना की कंपनी प्राइम प्रेसिंग टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के नाम से अलग-अलग बैंकों में खाते हैं। इनमें एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई आदि अन्य बैंक शामिल हैं। इनमें कुल जमा रकम पांच करोड़ के आसपास है। बुलदंशहर के सिकंद्राबाद में करीब 50 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर के इंडस्ट्रियल ऐरिया में 32 करोड़ रुपये का भूखंड है। 

विज्ञापन

राजकुमार की ईकोटेक-12 में 32.20 करोड़़ रुपये की जमीन है। चाई-5 में एक करोड़ रुपये का प्लॉट है। एस्कान एक्सपोर्ट के नाम से एचडीएफसी बैंक में खाता है जिसमें 22 लाख रुपये हैं। इससे पहले पुलिस दोनों बदमाशों की कुछ संपत्ति अपने कब्जे में ले चुकी है। 

गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट बदमाशों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है और संपत्ति कुर्क करके अपराधियों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। इसी दिशा में रवि काना पर भी कार्रवाई की जा रही है। रवि काना पर हाल ही में दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था और उसके बाद ही एक के बाद एक कलई खुलती चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed