फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   assault on young men

Noida News: गाड़ी हटने को कहने पर युवक से मारपीट

Sun, 30 Nov 2025 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
assault on young men
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार शाम जेपी अमन सोसाइटी सेक्टर-151 के बाहर गाड़ी हटाने को कहने पर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। जेपी अमन सोसाइटी निवासी पीड़ित अमित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सोसाइटी के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर डोसा खा रहा था कि तभी सब्जी बेचने वाले व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए गाड़ी हटाने को कहा। पीड़ित ने बताया कि उसने मात्र दो मिनट रुकने की बात कही, लेकिन सब्जी बेचने वाला व्यक्ति और उसका बेटा विवाद पर उतारू हो गए। आरोप है कि सब्जी विक्रेता का बेटा मौके पर आया और उस पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मौके से पूछताछ शुरू की है। वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed