{"_id":"66f682ec6db02080bf01d8c4","slug":"assault-case-against-aap-mla-akhilesh-pati-tripathi-noida-news-c-340-1-del1011-62760-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी पर मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी पर मारपीट का केस
विज्ञापन
जल बोर्ड के कर्मचारी को साथियों के साथ मिलकर पीटने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आप विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। उन पर समर्थकों के साथ मिलकर जल बोर्ड के कर्मचारी सतपाल सिंह (59) की पिटाई करने का आरोप है। पुलिस ने पीड़ित के बयान और घटनास्थल पर जांच करने के बाद सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, मारपीट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, लोनी रोड स्थित भोपूरा गांव निवासी सतपाल जल बोर्ड में बेलदार हैं। उनकी तैनाती कल्याण विहार सीवेज पंपिंग स्टेशन पर है। सतपाल का आरोप है कि 25 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे उन्होंने पंप चलाया हुआ था। इस दौरान इलाके के विधायक अखिलेशपति त्रिपाठी 20 से 25 समर्थकों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने पंप चलाने की बात पूछी और कहा कि इलाके का पानी कम क्यों नहीं हो रहा है। इस पर सतपाल ने कहा कि उन्होंने पंप चला रखा है। मेरी जिम्मेदारी नहीं है कि पानी कम क्यों नहीं हो रहा है। इसी बात पर विधायक ने उन्हें थप्पड़ और जूते से मारा। इसके बाद समर्थकों ने भी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान कर्मचारी निरंजन शर्मा भी आए, लेकिन चले गए। दर्द की वजह से वे वहीं पड़े रहे। दूसरी पाली के ऑपरेटर राजेंद्र ने उन्हें उठाया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मॉडल टाउन थाना पुलिस सतपाल को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई। पीड़ित के शरीर पर चोट की पुष्टि होने पर मामला दर्ज कर लिया गया।