फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Asian hospital worker caught in black marketing of Remedesvir

रेमडेसिविर की कालाबाजारी में एशियन अस्पताल का कर्मचारी धरा

Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Asian hospital worker caught in black marketing of Remedesvir
फरीदाबाद। रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आरोप में क्त्रसइम ब्रांच सेक्टर 17 ने एशियन हॉस्पिटल के एक और कर्मचारी को काबू किया है। आरोपी अस्पताल से इंजेक्शन का इंतजाम करके बाहर अपने साथियों को देता था। गिरोह से जुड़े बाकी सदस्य इन्हें महंगे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। आरोपी की पहचान ओल्ड फरीदाबाद स्थित अहीरवाड़ा निवासी बनिश उर्फ बंटी के रूप में हुई है। पुलिस ने भूड़ कॉलोनी निवासी हिमांशु को पहले ही काबू कर लिया था। हिमांशु के बयान पर ही बनिश को काबू किया गया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच के मुताबिक बंटी ही पूरे खेल का मास्टरमाइंड है। वह अस्पताल से रेमडेसिविर के इंजेक्शन चोरी कर रहा था। हिमांशु व अन्य साथियों के माध्यम से वह इन्हें आगे बेचता था। भूड़ कॅालोनी निवासी हिमांशु को उसने तीन इंजेक्शन बेचे थे। हिमांशु इन्हें आगे बेचने की फिराक में था, इससे पहले ही क्राइम ब्रांच ने उसे काबू कर लिया। बनिश उर्फ बंटी एशियन हॉस्पिटल के गेस्ट्रोलॉजी के वरिष्ठ चिकित्सक के निजी सहायक के पद पर तैनात था। बंटी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह अभी तक 20 से 25 इंजेक्शन बेच चुका है।
विज्ञापन

दस गुना दाम पर बेचते थे इंजेक्शन
एशियन अस्पताल से अभी तक की यह पांचवीं गिरफ्तारी है। इससे पहले सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच ने इसी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के चार कर्मचारियों को काबू किया था। उनसे 16 इंजेक्शन बरामद हुए थे। आरोपी मरीजों को आधा इंजेक्शन ही लगाते थे, जबकि रिकॉर्ड में पूरे इंजेक्शन दर्शाते थे। इस तरह वे इंजेक्शन की चोरी कर लेते थे। आरोपी एक इंजेक्शन को 25 से 35 हजार तक में बेचते थे ,जबकि इसकी वास्तविक कीमत 36 सौ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed