फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ashok Tara saved the life of Sheikh Hasina's family in Dhaka

अशोक तारा ने ढाका में बचाई थी शेख हसीना के परिवार की जान

Thu, 16 Dec 2021 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Ashok Tara saved the life of Sheikh Hasina's family in Dhaka
रिटायर्ड कर्नल अशोक तारा सिंह ने बचाई थी शेख हसीना के परिवार की जान ।
नोएडा। सेक्टर-28 के फ्लैट नं-250 में रहने वाले कर्नल अशोक कुमार तारा (अवकाशप्राप्त) वर्ष 1971 की जंग में दो जवानों के साथ शेख मुजीब-उर-रहमान के परिवार को बचाने ढाका गए थे। 29 वर्षीय अशोक तारा ढाका के धनमोंदी में मुजीब, उनकी बेटी शेख हसीना और परिवार के अन्य सदस्यों की बचाने में अपनी जान दांव पर लगा दी थी। इसके लिए उन्हें वर्ष 2012 में बांग्लादेश का सबसे बड़ा पुरस्कार फ्रेंड्स ऑफ लिबरेशन वॉर ऑनर्स मिल चुका है। अशोक तारा अशोक चक्र से भी सम्मानित हैं।
विज्ञापन

अशोक तारा ने बताया कि मुजीब-उर-रहमान के घर के बाहर पाकिस्तानी सेना के जवान मौजूद थे। जो कोई भी घर के पास जाने की कोशिश करता, वो फायरिंग करने लगते थे। ऐसे में तारा जवानों और हथियारों को छोड़कर आगे बढ़े। आगे बढ़ने पर पाकिस्तानी जवानों ने उन्हें रोकने के लिए गोली मारने की धमकी दी। तारा ने उन्हें बताया कि तुम्हारी सेना समर्पण कर चुकी है। जवानों को इस बात पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने अपने वरिष्ठों से इसकी पुष्टि करने की बात कही। तब तक कर्नल तारा घर के गेट पर पहुंच चुके थे। करीब 25 मिनट तक अशोक तारा और पाक जवानों के बीच बात होती रही। इस बीच पाक सेना के कमांडर ने फायरिंग का आदेश दे दिया, लेकिन तारा अपने रास्ते से नहीं हटे। उन्होंने पाक जवानों से कहा कि अगर वह समर्पण कर देते हैं तो एक अधिकारी होने के नाते वह वादा करते हैं कि उन्हें हेडक्वार्टर तक ले जाएंगे, ताकि वो अपने घर पहुंच सकेें। इस पर जवानों ने समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed