{"_id":"6ae76103539e41e0b20c4b97","slug":"as-the-road-was-not-built-they-waded-through-mud-and-water-to-carry-out-their-march-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110893-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सड़क नहीं बनी तो कीचड़ और पानी में उतरकर निकाला मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सड़क नहीं बनी तो कीचड़ और पानी में उतरकर निकाला मार्च
विज्ञापन
सेक्टर-16बी में छह सोसाइटी के निवासियों का प्रदर्शन, बच्चों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से लगाई सड़क बनवाने की गुहार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के सेक्टर-16बी में सड़क की बदहाली को लेकर रविवार को छह सोसाइटियों के निवासियों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दिया। किंग्सन ग्रीन विला, ग्रीन रेजिडेंसी, आलयम विला, जीआर गार्डन, नॉवेल वैली और चिपियाना बुजुर्ग के निवासियों ने लोगों ने विरोध मार्च निकालकर सड़क निर्माण की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सड़क नहीं बनी तो आगामी चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान दादरी विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की गई।
ग्रीन रेजिडेंसी के शशि किराना स्टोर से बिहारी मार्केट तक करीब 500 मीटर लंबा मार्च पानी और कीचड़ के बीच निकाला गया। निवासियों का दावा है कि सड़क की बदहाली से पांच हजार से अधिक परिवार प्रभावित हैं। उनका कहना है कि करीब डेढ़ किमी सड़क लंबे समय से निर्माण की बाट जोह रही है, लेकिन बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद काम शुरू नहीं हुआ।
ग्रीन रेजिडेंसी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कपिल चौधरी ने बताया कि सांसद डॉ. महेश शर्मा और दादरी विधायक तेजपाल नागर के साथ कई बार बैठकें हो चुकी हैं। हर बार सड़क निर्माण का आश्वासन मिला, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने मांग की कि डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण तत्काल शुरू कराया जाए। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने और आगामी चुनाव में नो रोड, नो वोट के तहत मतदान बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
पानी से भरे गड्ढे में गिरे अधिवक्ता
प्रदर्शन के दौरान सड़क की बदहाली से होने वाली परेशानी का एक नजारा भी सामने आया। किंग्सन ग्रीन विला आरडब्ल्यूए अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अतहर आलम चलते समय पानी से भरे गड्ढे में गिर पड़े। उन्होंने कहा कि महज डेढ़ किमी सड़क का निर्माण वर्षों से नहीं हो पाया है। इसके कारण हजारों परिवार रोजाना परेशानी झेल रहे हैं।
बच्चों की गुहार ने खींचा सबका ध्यान
प्रदर्शन में शामिल स्कूली बच्चों ने हाथ जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सड़क बनवाने की अपील की। बच्चों ने कहा, मोदी जी, योगी जी, प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए। महिलाओं ने बताया कि कीचड़ और गड्ढों के कारण बच्चों को स्कूल छोड़ने जाना जोखिम भरा हो गया है। वहीं, बुजुर्गों ने भी खराब सड़क के कारण आवागमन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने की बात कही।