फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   As the monsoon bids farewell, the cold intensifies

Noida News: मानसून के अलविदा कहते ही ठंड ने बढ़ाए कदम

Mon, 13 Oct 2025 01:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
As the monsoon bids farewell, the cold intensifies
रविवार दोपहर धूप से बचतीं युवतियां।  - फोटो : संवाद
लखनऊ। राजधानी में मानसून की विदाई के बाद ठंड ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। ठंडी पछुआ हवाओं के असर से शाम से लेकर अगली सुबह तक की हवा में सिहरन महसूस होने लगी है। ग्रामीण इलाकों में रात में धुंध भी नजर आने लगी है। रविवार को दिन में खिली तो हुई, लेकिन उसमें पहले जैसे तल्खी के तेवर नहीं थे। शनिवार और रविवार के बीच की न्यूनतम तापमान पर पारा दो डिग्री लुढ़ककर 18.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। इससे तड़के लोगों को पंखे बंद करने की नाैबत आ गई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि रात के पारे में पिछले कुछ दिनों में खासी गिरावट आ चुकी है। 12 दिन के अंदर न्यूनतम तापमान में करीब नौ डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ चुकी है। अभी अधिकतम तापमान में गिरावट या बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं। दिन में मौसम इस तरह शुष्क बना रहेगा।
विज्ञापन


रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री की गिरावट के साथ 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री की गिरावट के साथ 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दोपहर धूप से बचतीं युवतियां। 

रविवार दोपहर धूप से बचतीं युवतियां। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed