फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   As soon as the video of the foam surfaced, the government started spraying chemicals: Bhardwaj

झाग का वीडियो आते ही केमिकल छिड़कने लगी सरकार : भारद्वाज

Fri, 24 Oct 2025 06:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
As soon as the video of the foam surfaced, the government started spraying chemicals: Bhardwaj
नई दिल्ली। यमुना एक बार फिर सियासी बयानबाजी के केंद्र में आ गई है। आप के प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार सुबह कालिंदी कुंज के पास यमुना में तैरते झाग का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि अब भाजपा सरकार में खलबली मचेगी और झाग खत्म करने के लिए फिर से केमिकल डाला जाएगा। उसके कुछ देर बाद आप ने दूसरा वीडियो जारी किया जिसमें भाजपा सरकार की ओर से कई नावों के जरिये यमुना में केमिकल का छिड़काव किया जा रहा था।
विज्ञापन

भारद्वाज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार वही डिफोमिंग एजेंट यमुना में डाल रही है, जिसे वह पहले जहर कहती थी। हमने सुबह वीडियो साझा किया और दोपहर तक सरकार ने यमुना में केमिकल डालना शुरू कर दिया। यह सब दिखावे और प्रचार के लिए किया जा रहा है जबकि नदी में असली गंदगी जस की तस है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed