फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   As soon as the distribution of slips began, there was a stampede and commotion.

Noida News: पर्ची का वितरण शुरू होते ही मची भगदड़, हंगामा

Fri, 26 Sep 2025 05:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 05:09 AM IST
सार

कस्बा बस स्टैंड स्थित सहकारी समिति पर डीएपी खाद वितरण के दौरान गुरुवार को भारी भीड़ और भगदड़ मच गई। छोटे किसान घंटों कतार में लगने के बावजूद खाद से वंचित रह गए और सचिवों पर भेदभाव का आरोप लगाया। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
As soon as the distribution of slips began, there was a stampede and commotion.
सासनी के किसान सेवा केंद्र पर लगी किसानों की भीड़।  संवाद - फोटो : Samvad

विस्तार

कस्बा के बस स्टैंड स्थित सहकारी समिति पर बृहस्पतिवार को डीएपी खाद लेने के लिए किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही पर्ची का वितरण शुरू हुआ, वैसे ही वहां भगदड़ मच गई। वहां हंगामा हो गया। दोपहर तक समिति पर उपलब्ध पूरी खाद बंट गई, फिर भी बड़ी संख्या में किसान वंचित रह गए।
विज्ञापन




किसानों का कहना था कि वह सुबह चार बजे से कतार में लगे हैं। भूखे-प्यासे रहकर पूरी दोपहर निकल गई, लेकिन खाद नहीं मिली। किसानों ने बताया कि वह सुबह से ही कतार में लगे थे। सुबह नौ बजे जैसे ही सचिव गोदाम पर आए तो कुछ किसानों को नंबर पर्ची वितरित कर दी गईं, जबकि काफी किसानों को छोड़ दिया गया। सचिव मुंह देखकर पर्ची दे रहे थे, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन




किसानों का आरोप है कि सचिव किसानों के साथ भेदभाव कर रहे हैं। जो बड़े किसान हैं, उनको खाद दी जा रही है। छोटे किसानों को जानबूझकर छोड़ा जा रहा है। किसानों ने बताया कि वह इसकी शिकायत डीएम से करेंगे। किसानों ने खाद वितरण में मनमानी कर रहे सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन






बोले किसानमैं सुबह पांच बजे से कतार में लग गई थी, लेकिन शाम तक खाद नहीं मिली। सचिव कुछ देर के बाद आए। सचिव समिति में मेंबर बनाने के लिए 350 रुपये ले रहे थे, फिर भी खाद नहीं दे रहे।
-सरोज देवी निवासी छौंड़ा



आधी रात में जागकर पहले घर का कामकाज किया, फिर सुबह चार बजे से खाद के लिए कतार में लग गई। पूरे दिन भूखे-प्यासे रहकर कतार में लगी रही, फिर भी खाद नहीं मिली। डीएम से शिकायत करूंगी।
-अफसाना निवासी गढ़ौआ



सुबह छह बजे से कतार में लगी थी। शाम तक खाद नहीं मिली। सचिव बड़े-बड़े किसानों को खाद दे रहे हैं। अगर किसी छोटे किसान को खाद मिल भी जाती है तो उसके साथ अन्य सामान दिया जा रहा है।
-गुड्डी देवी निवासी छौंड़ा


सचिव किसानों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। छोटे किसान तो खाद के लिए कतार में ही लगे रह जाते हैं, लेकिन बड़े किसानों को खाद मिल जाती है। सचिवों की मनमानी की जांच कराई जानी चाहिए।

-उदयवीर निवासी बसगोई


मामले की जांच कराई जा रही है। शुक्रवार से क्षेत्रीय लेखपाल को लगाकर खाद बंटवाई जाएगी, जिससे छोटे किसानों को कोई परेशानी न हो। अगर कोई सचिव मनमानी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-नीरज शर्मा, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed