फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aryaman and Akhand reach the quarter-finals of the Asia Pacific Basketball Cup

Noida News: एशिया पैसिफिक बास्केटबॉल कप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे आर्यमान और अखंड

Tue, 20 Oct 2026 06:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 06:16 PM IST
विज्ञापन
Aryaman and Akhand reach the quarter-finals of the Asia Pacific Basketball Cup
-आईओटी स्टैलियंस डी1 ने पूल चरण में पांच में से चार मुकाबले जीते, बुधवार को सिंगापुर की टीम से होगा सामना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा। सिंगापुर में आयोजित एशिया पैसिफिक बास्केटबॉल कप में नोएडा के आर्यमान अग्रवाल और अखंड गुप्ता ने अपनी टीम आईओटी स्टैलियंस डी1 के साथ क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम ने पूल चरण के पांच मुकाबलों में चार में जीत दर्ज की। अब बुधवार को क्वार्टर फाइनल में टीम का सामना सिंगापुर की टीम से होगा। दोनों खिलाड़ियों की नजरें इस मुकाबले में जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाने पर हैं।


टूर्नामेंट के पूल चरण में आईओटी स्टैलियंस डी1 का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा। टीम को पहले मुकाबले में आईओटी स्टैलियंस बी1 के खिलाफ 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए आईओटी स्टैलियंस पी2 को 15-6 से हराया। तीसरे मुकाबले में एसजीबीबी स्टिंगर्स ने 10-7 से जीत दर्ज की। हालांकि, टीम ने अगले मैच में स्पोर्टएक्स टाइटंस को 16-9 से हराकर फिर जीत की राह पकड़ी। पांचवें और अंतिम पूल मुकाबले में टीम ने ओलंपिया अकादमी को 15-2 से मात दी।
विज्ञापन




इस तरह टीम ने पांच में से चार मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। आर्यमान और अखंड के लिए यह टूर्नामेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाने का अहम अवसर है। अब क्वार्टर फाइनल में टीम को बेहतर तालमेल और रणनीति के साथ उतरना होगा। खिलाड़ियों को उम्मीद है कि पूल चरण के प्रदर्शन को आगे भी जारी रखते हुए टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------



चार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचे हैं। अब बेहतर तालमेल और मजबूत खेल के साथ जीतने की कोशिश करेंगे। - आर्यमान अग्रवाल, खिलाड़ी

पूल चरण में प्रदर्शन अच्छा रहा है। क्वार्टर फाइनल में बेहतर खेल दिखाकर जीत की मजबूत दावेदारी पेश करेंगे। -अखंड गुप्ता, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed