{"_id":"68d067d8d7e6e35d490c160a","slug":"arthur-protector-becomes-the-champion-of-researcher-premier-league-na-news-c-13-1-lko1072-1395658-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आर्टिथर प्रोटेक्टर बना रिसर्चर प्रीमियर लीग का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आर्टिथर प्रोटेक्टर बना रिसर्चर प्रीमियर लीग का चैंपियन
Mon, 22 Sep 2025 02:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Mon, 22 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
रिसर्चर प्रीमियर लीग की विजेता टीम।
लखनऊ। केंद्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान (सीडीआरआई) के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किये गए टी-10 टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता- रिसर्चर प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें जॉइंट फ्रेश फाइटर्स को हराकर आर्टिथर प्रोटेक्टर चैंपियन बनी।
टॉस जीतकर जॉइंट फ्रेश फाइटर्स ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित10 ओवर में 57 रन बनाए। जवाब में आर्टिथर प्रोटेक्टर की शुरुआत निराशाजनक रही। सात रन के योग पर ही उनके तीन विकेट गिर गए। लड़खड़ाती टीम को अभिजीत देब चौधरी (22 रन) और गौरव झा (11 रन) ने संभाला और टीम के लिए तेजी से रन बटोरे। आर्टिथर प्रोटेक्टर ने 9.2 ओवर में 58 रन बनाकर यह मैच चार विकेट से जीत लिया और खिताब अपने नाम किया। जॉइंट फ्रेश फाइटर्स के सुधीर कुमार ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ घोषित किए गए। समापन समारोह में विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार ने पुरस्कार दिया।