{"_id":"685174b6f50cb6a2680466db","slug":"arogya-mandir-will-guarantee-long-life-manoj-tiwari-noida-news-c-340-1-del1011-94214-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीर्घायु जीवन की गारंटी देंगे आरोग्य मंदिर : मनोज तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीर्घायु जीवन की गारंटी देंगे आरोग्य मंदिर : मनोज तिवारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सांसद मनोज तिवारी ने मंगलवार को यमुना विहार के बी-ब्लॉक में आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वास्थ्य विजन के अनुरूप बनाए गए आरोग्य मंदिर लोगों को दीर्घायु जीवन की गारंटी देंगे। इन केंद्रों में पारदर्शी तरीके से इलाज होगा। कोई फर्जी आंकड़ा या मरीज नहीं दिखाया जाएगा।
तिवारी ने कहा कि इन मंदिरों में जरूरतमंदों को मुफ्त जांच और आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा भी मिलेगी। जन औषधि केंद्रों से गरीबों को सस्ती और गुणवत्ता वाली दवाइयां पहले ही मिल रही हैं, जिससे उनका आर्थिक बोझ कम हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल सरकार के दौरान दिल्ली इस स्वास्थ्य सुविधा से वंचित थी, लेकिन अब डबल इंजन की सरकार मोहल्लों तक स्वास्थ्य सेवा पहुंचा रही है। दिल्लीवासी अब स्वस्थ रहेंगे और मोदी सरकार को दिल से दुआ देंगे। कार्यक्रम में एमसीडी की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, विधायक अजय महावर, जोन चेयरमैन पुनीत शर्मा, उपायुक्त लेफ्टिनेंट कर्नल अभिषेक मिश्रा, एसडीएम नितेश रावत, प्रदेश भाजपा के पूर्वांचल मोर्चा के उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी भी मौजूद रहे।