{"_id":"5f440f488ebc3e411324b94d","slug":"arived-to-capture-plot-with-weapon-3-arrest-noida-news-noi5317273113","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर के फ्लाट पर ----","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर के फ्लाट पर ----
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों के साथ प्लॉट पर कब्जा करने पहुंचे 30 लोग, 3 भूमाफिया गिरफ्तार
नोएडा। फेज थ्री कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गोलचक्कर पर सोमवार सुबह 100 मीटर के प्लॉट पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों से कई गाड़ियों में सवार होकर 15-15 लोग लाठी-डंडे और हथियार लेकर पहुंच गए। गनीमत रही कि दोनों पक्षों में मारपीट से पहले ही किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं, पुलिस की सतर्कता से बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने प्लॉट पर कब्जा करने आए तीन भूमाफियाओं को गिरफ्तार कर लिया। जबकि 10 फरार हो गए। एसीपी तृतीय नितिन कुमार सिंह ने बताया कि एफएनजी और गढ़ी गोलचक्कर के पास 100 मीटर का एक प्लॉट है। इस प्लॉट को सेक्टर-24 कोतवाली के सादतपुर निवासी श्रीनिवास शर्मा अपना बता रहे हैं। वहीं, सोरखा निवासी राहुल यादव भी अपना दावा कर रहे हैं। खास बात यह है कि दोनों ही प्लॉट के कागजात दिखा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान सादतपुर निवासी श्रीनिवास शर्मा, सोरखा निवासी राहुल यादव और दिल्ली के अशोक विहार निवासी ललित शर्मा के रूप में हुई है। एसीपी ने बताया कि तीनों ही बडे़ भूमाफिया हैं। मामले में दारोगा की ओर से 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, फरार आरोपी धीरज, टीटू, जयवीर, ओमवीर, राकेश यादव, विकास यादव, रंगा यादव, दिव्यांशु शर्मा, लीलू व अन्य पर केस दर्ज किया गया है।
प्लॉट की कीमत तकरार की वजह
पुलिस ने बताया कि प्लॉट पर कब्जा कराने के पीछे जिले के एक गिरोह के सरगना का हाथ है। एक पक्ष उसी के पास उठता बैठता है और पहले भी कई प्लॉट पर इसी तरह कब्जा कर चुका है। डूब क्षेत्र में भी कई प्लॉट पर कब्जा कर चुका है। इसके अलावा इसमें कई नेता भी शामिल हैं। लोगों ने बताया कि गढ़ी गोलचक्कर और एफएनजी पर भले ही 100 मीटर का प्लॉट है लेकिन इसकी कीमत काफी ज्यादा है। जिसके चक्कर में सोमवार को गैंगवार होते होते बच गया।
इलाका नहीं संपत्ति को लेकर होता है गैंगवार
एक दशक पूर्व बदमाशों के बीच गैंगवार अपने क्षेत्र को लेकर होती थी, लेकिन अब संपत्ति को लेकर विवाद होता है। जिले में एक छोटा सा प्लॉट भी करोड़ों दिला देता है। जिसके चलते बदमाश किसी की हत्या से भी संकोच नहीं करते हैं।
विज्ञापन
कमिश्नर ने नकेल कसने के दिए निर्देश
जिले में इन दिनों प्लॉटों पर कब्जा करने वालों का बोलबाला है, लेकिन अब यह ज्यादा दिन नहीं चल पाएगा। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सोमवार की घटना को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को भूमाफियाओं पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जो लोग किसी के प्लॉट पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हो उन्हें भूमाफिया घोषित किया जाए।