फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Architect duped of Rs 12 crore by promising to invest in the stock market

Noida News: शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर अर्किटेक्ट से 11.99 करोड़ की साइबर ठगी

Thu, 04 Dec 2025 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
Architect duped of Rs 12 crore by promising to invest in the stock market
शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर अर्किटेक्ट से 11.99 करोड़ की साइबर ठगी
विज्ञापन

- नोएडा में व्यक्तिगत तौर पर अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी, एप डाउनलोड कराकर की वारदात

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। साइबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर झांसा देकर आर्किटेक्ट से 11.99 करोड़ रुपये की ठगी कर ली है। यह नोएडा में अब तक की सबसे बड़ी व्यक्तिगत साइबर ठगी है। जालसाजों ने एप डाउनलोड कराकर वारदात को अंजाम दिया। साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-47 निवासी आर्किटेक्ट व कंसल्टेंट इंजीनियर ने कहा कि 17 अक्तूबर को उनके पास कियारा शर्मा नाम की महिला ने मैसेज किया था। खुद को इनवेस्टमेंट कंसल्टेंट बताने वाली कियारा ने शेयर मार्केट में निवेश कर बेहतर मुनाफा हासिल करने की बात कही थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत हुई। पीड़ित महिला की बातों में आ गया। इस पर महिला ने आर्किटेक्ट को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया। महिला ने पीड़ित को ग्रुप में जोड़कर उनके पास एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करते ही एक एप डाउनलोड हो गया।
विज्ञापन

करीब एक महीने बाद 17 नवंबर को उस ग्रुप से हटाकर उसे एक अन्य ग्रुप से जोड़ा गया। इसमें काफी लोग शेयर मार्केट में निवेश कर रहे थे। साथ ही शेयर मार्केट में पैसा लगाने के बाद हुए फायदे की स्क्रीनशॉट भी डाल रहे थे। उन्हें विश्वास हो गया कि इस ग्रुप के लोग शेयर मार्केट में पैसा निवेश कर काफी मुनाफा कमा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भी दिए गए सुझाव के अनुसार इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया। शुरू में तो साइबर ठगों ने उनकी इन्वेस्ट किए पैसे को डबल कर वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में उन्होंने कई बार कर 11.99 लाख रुपये उनके बताए हुए खाते में डाल दिया। इसके बाद में पैसे निकालने की बात कही तो टैक्स आदि के रूप में उनसे 17 करोड़ रुपये की मांग की गई। इसको उन्होंने देने से मना कर दिया तो ठगों ने ग्रुप से बाहर कर दिया। एडीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है और उन खातों की जांच की जा रही है जिनमें रकम भेजी गई थी।



नोएडा में ठगी के बड़े मामले

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में साइबर क्राइम की वारदात लगातार सामने आ रही हैं। इनमें से ज्यादातर में निवेश के नाम पर ठगी की जा रही है। 12 करोड़ की साइबर जालसाजी से पहले कारोबारी से निवेश के नाम पर ही नौ करोड़ की साइबर ठगी हुई थी। वहीं सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को डिजिटल अरेस्ट कर 5 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की जांच जारी है। ल में ही छह करोड़ रुपये की भी एक ठगी की घटना सामने आई थी। नोएडा में एक से पांच करोड़ रुपये की ठगी के 18 से ज्यादा मामले एक साल में सामने आए हैं। वहीं नैनीताल बैंक के सर्वर के साथ छेड़छाड़ कर 16 करोड़ से अधिक की साइबर ठगी भी हुई थी।



साइबर जागरूकता सुझाव
- निवेश करने से पहले वेब साइट व एप की प्रमाणिकता की जांच अवश्य करें ।

- यदि संभव हो तो सदैव भारत सरकार की ओर से अधिकृत व सेबी द्वारा निगरानी की जाने वाली शेयर मार्केट में ही निवेश करें ।

- आपके पास टेलीग्राम के माध्यम से या सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म के माध्यम से कम समय में निवेश करके शेयर मार्केट में अधिक पैसा कमाने का कोई ऑफर आता है तो सावधान हो जाएं।


- किसी बड़ी कंपनी के नाम पर न फंसे, जालसाज बड़ी कंपनियों के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं।

नोट : जैसा साइबर एक्सपर्ट पूर्व डॉ. त्रिवेणी सिंह ने बताया


व्हाट्स एप और टेलीग्राम ग्रुप में ट्रेनिंग देकर साइबर ठगी कर रहे जालसाज

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक साइबर जालसाज व्हाट्स ग्रुप में जोड़कर वहां ट्रेनिंग व जानकारी देने के बाद उनके लाखों की ठगी करते हैं। इसके लिए लोगों को चिह्नित कर उन्हें अचानक ही ग्रुप में जोड़ा जा रहा है। उनसे निवेश, रिव्यू आदि के नाम पर ठगी की जा रही है। इस तरह की ठगी में नाइजीरियाई गिरोह के अलावा कई गैंग सक्रिय हैं। साइबर जालसाज नोएडा व एनसीआर के लोगों का डाटा लेकर उनकी आर्थिक स्थिति का पता लगाने के बाद वारदात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed