{"_id":"66c4bbe3be4eebeded080ff0","slug":"archeology-department-and-committee-face-to-face-over-tin-shed-in-drona-pond-grnoida-news-c-23-1-vns1013-37920-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: द्रोण तालाब में टीन शेड पर पुरातत्व विभाग व समिति आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: द्रोण तालाब में टीन शेड पर पुरातत्व विभाग व समिति आमने-सामने
विज्ञापन
द्रोण तालाब में टीन शेड पर पुरातत्व विभाग व समिति आमने-सामने
-मेरठ से पहुंची विभाग की टीम ने तालाब के आसपास चस्पा किए नोटिस, स्थानीय पुलिस से की शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
दनकौर। कस्बे में श्री द्रोणाचार्य मंदिर परिसर में 25 अगस्त से शुरू हो रहे 101वें द्रोण मेले की तैयारियां जहां जोरो पर हैं वहीं, द्रोण तालाब में टीन शेड लगाने को लेकर समिति और पुरातत्व विभाग आमने-सामने आ गए हैं। पुरातत्व विभाग मेरठ की टीम मंगलवार देर शाम श्री द्रोणाचार्य मंदिर दनकौर पहुंची। विभाग के अधिकारियों ने मंदिर परिसर में स्थित द्रोण तालाब के आसपास नोटिस चस्पा किए हैं। साथ ही परिसर में चल रहे टीन शेड समेत कार्यों को अधिकारियों ने बंद करने की चेतावनी दी है। दनकौर कोतवाली प्रभारी को श्री द्रोण गौशाला समिति के पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखित शिकायत दी है।
पुरातत्व विभाग मेरठ के अधिकारी अमित का कहना है कि द्रोण मंदिर परिसर के आसपास करीब 300 मीटर का क्षेत्र पुरातत्व विभाग के अंदर आता है। इस क्षेत्र में अनुमति के कोई निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता है। लेकिन सूचना मिली थी की द्रोण तालाब में टीन शेड लगाने का कार्य किया जा रहा है। यूनिट अधिकारी को काम रोकने के लिए भेजा था। स्थानीय विधायक ने मेला होने के बाद शेड हटाने का आश्वासन देकर अधिकारी को वापस लौटा दिया। इस संबंध में समिति को नोटिस भी जारी किया था और विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। पुरातत्व विभाग टीम के अधिकारी वसीम और पिंटू कुमार ने बताया कि यदि समिति के द्वारा संचालित कार्यों को बंद नहीं किया गया तो मुकदमा दर्ज करवा कर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं समिति के पदाधिकारी मनीष अग्रवाल का कहना है कि पुरातत्व विभाग मेरठ से अभी कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। नोटिस मिलने पर जवाब दिया जाएगा। साथ ही करीब 1 माह पहले पुरातत्व विभाग लखनऊ से समिति को पत्र भेजा गया है, जिसमें श्री द्रोणाचार्य मंदिर और द्रोण तालाब को पुरातत्व विभाग का हिस्सा नहीं बताया गया है।