फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aqua Metro: Ticket vending machines remained bad for the second day

एक्वा मेट्रो : दूसरे दिन भी खराब रहीं टिकट वेंडिंग मशीनें

Sun, 13 Jul 2025 08:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
Aqua Metro: Ticket vending machines remained bad for the second day
टिकट लेने और कार्ड रिचार्ज कराने को कतारों में लगी यात्री
विज्ञापन

काउंटर पर कई जगह यूपीआई से नहीं हुआ भुगतान
माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक्वा मेट्रो के स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीनों की खराबी दूसरे दिन रविवार को भी दूर नहीं हुई। इससे यात्रियों को टिकट और कार्ड रिचार्ज कराने के लिए काउंटर पर कतारेें लगानी पड़ीं। इससे लोगों का काफी समय बर्बाद हुआ। सेक्टर-51, परी चौक, सेक्टर-142 व 137 और नॉलेज पार्क-2 स्टेशनों पर यात्रियों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ा।

इस दौरान परी चौक और सेक्टर-51 स्टेशन के काउंटरों पर यूपीआई से भुगतान न लिए जाने की बात भी सामने आई। इससे यात्री आपस में एक-दूसरे को यूपीआई कर नकदी मांगते हुए दिखे। ऐसे में जिन यात्रियों के पास नकदी नहीं थी उन्हें परेशान होना पड़ा। इधर, शनिवार को पूरा दिन नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से तकनीकी खराबी को दूर कराने के लिए काम करवाने का दावा किया गया था। कुछ देर के लिए समस्या दूर भी हुई थी लेकिन फिर वही स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed