फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Aqua Line: Greno West Corridor project will accelerate

एक्वा लाइन : ग्रेनो वेस्ट कॉरिडोर परियोजना में आएगी तेजी

Wed, 18 May 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Aqua Line: Greno West Corridor project will accelerate
नोएडा। नोएडा सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 तक एक्वा लाइन विस्तार के तहत प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर परियोजना में अब तेजी आएगी। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही संशोधित डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी दे दी है। इसे स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। केंद्र से मंजूरी मिलते ही मेट्रो का काम शुरू हो जाएगा। परियोजना पर करीब 2682 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसे तीन वर्ष में पूरा किया जाएगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) इसका काम करेगी।
विज्ञापन

नंदी ने बताया कि संशोधित डीपीआर केंद्र सरकार को भेजने के बाद सहमति मिलते ही जल्द से जल्द काम शुरू कराया जाएगा। इसके तैयार होने के बाद करीब तीन लाख परिवारों और आसपास के करीब दस लाख लोगों को सीधा फायदा होगा। इस बाबत एनएमआरसी की ओर से सेक्टर-71 से नॉलेज पार्क-5 तक प्रस्तावित मेट्रो की डीपीआर शासन को भेजी गई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया था, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से संशोधित डीपीआर तैयार बनाई गई। कॉरिडोर की डीपीआर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से तैयार की गई है। इस परियोजना की कुल लंबाई 14.958 किलोमीटर है और नौ स्टेशन प्रस्तावित हैं। यह कॉरिडोर नोएडा सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन से इंटरचेंज के माध्यम से जुडे़गा। फिलहाल, यहां एक लाख लोग रह रहे हैं।
विज्ञापन

दो चरणों में होगा निर्माण का काम
नंदी ने बताया कि कॉरिडोर का निर्माण कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 9.1555 किलोमीटर के कॉरिडोर का काम होगा। यह सेक्टर-71 से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-2 तक होगा। इस कॉरिडोर पर पांच स्टेशन होंगे। इसमें नोएडा सेक्टर-122, नोएडा सेक्टर-123, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4, ईकोटेक और ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 होगा। दूसरे चरण में 5.8025 किलोमीटर का काम होगा। इस कॉरिडोर पर चार स्टेशन होंगे। इसमें ग्रेटर नोएडा सेक्टर-3, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-10, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-12 और ग्रेटर नोएडा नॉलेज पार्क-5 स्टेशन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक करेंगे औद्योगिक विकास मंत्री
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी 19 और 20 मई को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण की समीक्षा बैठक में शिरकत करेंगे। इस दौरान वह वर्तमान और भविष्य की परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे। समीक्षा बैठक के लिए प्राधिकरणों में तैयारी शुरू हो गई है। इसके अलावा वह कुछ परियोजनाओं का निरीक्षण भी कर सकते हैं। नंदी का मंत्री बनने का बाद जिले यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह नोएडा के स्थापना दिवस पर 17 अप्रैल को पंचशील बालक इंटर कॉलेज के सभागार में पहुंचे थे। अब वह 19 मई को नोएडा पहुंचेंगे। यहां सबसे पहले 11 बजे सुबह वह प्राधिकरण की समीक्षा करेंगे। कुछ परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके बाद वह एक्सप्रेसवे से होते हुए दोपहर 3:30 बजे ग्रेनो की समीक्षा बैठक करेंगे। जीबीयू में रात्रि विश्राम के बाद 20 मई को सुबह 11 बजे यमुना प्राधिकरण की समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed