{"_id":"6afc87ab1c7aef2c190ed777","slug":"aqi-in-greater-noida-and-noida-reaches-the-yellow-zone-grnoida-news-c-1-noi1095-4944205-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: यलो जोन में पहुंचा ग्रेनो और नोएडा का एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: यलो जोन में पहुंचा ग्रेनो और नोएडा का एक्यूआई
विज्ञापन
16 दिन बाद नोएडा का एक्यूआई यलो जोन में किया गया दर्ज
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। लंबे समय से प्रदूषित हवा की मार झेल रहे नोएडा और ग्रेटर नोएडा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। 16 दिनों के लंबे समय बाद नोएडा की वायु गुणवत्ता (एक्यूआई) में सुधार दर्ज किया गया है और शहर का एक्यूआई येलो जोन यानी मध्यम श्रेणी में 155 दर्ज किया गया है। इससे पहले 31 अक्तूबर को नोएडा का एक्यूआई येलो जोन में 106 दर्ज किया गया था, इसके बाद से हवा लगातार खराब और कभी बेहद खराब श्रेणी में बनी हुई थी। वहीं ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई सोमवार को 171 था, जो मंगलवार को 14 अंक के सुधार के साथ 157 तक पहुंच गया।
मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि इन दिनों उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। मंगलवार को हवाओं की गति 15 से 20 किलोमीटर रही। बीच-बीच में 25 किलोमीटर तक हवाएं चली हैं। इससे प्रदूषण से राहत बनी हुई है और अगले दो दिन तक स्थिति ऐसी ही रहेगी। 20 नवंबर से आंध्र प्रदेश में अकवन तूफान आने वाला है इससे गंगा के मैदानी क्षेत्रों में भी हवाएं बदलेंगी। हालांकि प्रदूषण से हल्की राहत बनी रहेगी।
स्थान एक्यूआई
सेक्टर 1 - 139
सेक्टर 110 - 94
सेक्टर 116 - 107
सेक्टर 125 - 124
सेक्टर 150 - 179
सेक्टर 39 - 116
सेक्टर 62 - 295