{"_id":"63c7eefa93036f7e187fdc86","slug":"apply-online-for-super-100-program-by-january-31-na-news-c-1-1-216430-2023-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 31 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुपर-100 कार्यक्रम के लिए 31 जनवरी तक करें ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
चयनित विद्यार्थियों को मिलेगी दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 कार्यक्रम के तहत नए बैच के लिए 31 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। 10वीं कक्षा में 80 फीसदी या इससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी इस योजना के लिए पात्र हैं। सुपर-100 कार्यक्रम में चयनित विद्यार्थियों का बिना पैसा खर्च किए डॉक्टर या इंजीनियर बनने का सपना पूरा होगा। चयनित विद्यार्थियों को दो साल की नीट व जेईई की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। चयनित विद्यार्थियों के रहने, खाने व पढ़ाई का सभी खर्च विभाग वहन करेगा।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीएसएस) सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सुपर-100 कार्यक्रम के नए बैच के लिए आवेदन प्रक्रिया बीती 16 जनवरी से शुरू हो चुकी है। 10वीं कक्षा में 80 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 31 जनवरी रात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले सभी विद्यार्थियों को दो चरणों में परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पास होने वाले विद्यार्थियों का ही सुपर-100 कार्यक्रम के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 10 फरवरी को पहले चरण की परीक्षा होगी। इसके उपरांत 28 फरवरी को पहले चरण की परीक्षा का परिणाम घोषित होगा। अप्रैल में दूसरे चरण की परीक्षा आयोजित होगी, इसके लिए शिक्षा विभाग ने अभी तिथि तय नहीं की है।
डीएसएस सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से पंजीकृत मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से परिणाम जारी किया जाएगा। जो विद्यार्थी परीक्षा में पास होंगे, वे दूसरे चरण की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। दूसरे चरण की परीक्षा से पहले प्रोजेक्ट के विशेषज्ञ द्वारा कोचिंग भी दी जाएगी। शिक्षा विभाग ने दूसरे चरण की परीक्षा व प्रक्रिया का शेड्यूल अभी जारी नहीं किया है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं प्रदेश सरकार की मदद से अपनी उच्च शिक्षा जैसे मेडिकल और इंजीनियरिंग कोचिंग मुफ्त में प्राप्त कर सकेंगे।