फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Apply online for hostel admission till 20th

Noida News: छात्रावास में प्रवेश के लिए 20 तक करें ऑनलाइन आवेदन

Fri, 12 Sep 2025 05:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 05:34 PM IST
विज्ञापन
Apply online for hostel admission till 20th
फतेहपुर। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावासों में शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए छात्रों का प्रवेश शुरू हो गया है। इच्छुक छात्र 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसकी हार्ड कॉपी सभी आवश्यक अभिलेखों सहित छात्रावास कार्यालय में जमा करनी होगी।
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति, सामान्य वर्ग व अन्य पिछड़ा वर्ग के वे छात्र, जो छात्रवृत्ति के पात्र हैं आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन




नए छात्र https://upswdhms.in वेबसाइट पर नवीन आवेदन विकल्प के जरिये पंजीकरण करें। पूर्व आवासीय छात्र अपने छात्रावास से अन्तेवासी आईडी लेकर पुनः प्रवेश विकल्प से आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय अनुसूचित जाति छात्रावास (बालक), खागा फतेहपुर में प्रवेश के इच्छुक सभी छात्रों से अनुरोध है कि वे निर्धारित तिथि तक किसी भी कार्य दिवस में आवेदन जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed