{"_id":"672edb67c5360cb2b10ba1d0","slug":"apply-for-100-phd-seats-in-gautam-buddha-university-from-november-11-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gautam Buddha University: पीएचडी की 100 सीटों पर 11 नवंबर से करें आवेदन, 1500 रुपये देकर करना होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gautam Buddha University: पीएचडी की 100 सीटों पर 11 नवंबर से करें आवेदन, 1500 रुपये देकर करना होगा रजिस्ट्रेशन
Sat, 09 Nov 2024 09:17 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sat, 09 Nov 2024 09:17 AM IST
सार
विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्रों को 1500 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय से पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। 100 से अधिक सीटों पर सोमवार से पीएचडी के तहत आवेदन किए जा सकेंगे। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर छात्रों को 1500 रुपये देकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 31 दिसंबर की रात 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
टेस्ट में पास होने वाले छात्रों को साक्षात्कार को पास करना होगा। दोनों परीक्षाओं को पार करने के बाद ही जीबीयू में पीएचडी के तहत दाखिला मिल सकेगा। पीएचडी की प्रवेश प्रकिया में भाग लेने छात्रों के पास मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य और पिछड़े वर्ग के छात्रों के मास्टर में 55 प्रतिशत अंक होने चाहिए। वहीं एससी और एसटी के 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। कुलपति आरके सिन्हा ने बताया कि विश्वविद्यालय में आठ स्कूल चलते हैं। जिसमें 100 से अधिक सीटें पीएचडी के तहत हैं। जनवरी में पीएचडी करने वालों का चयन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
इन विषयों में होगी पीएचडी
जीबीयू में संचालित विषयों में मैनेजमेंट, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बायोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर एंड प्लैनिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, केमिस्ट्री,फिजिक्स, मैथमेटिक्स,एनवायरमेंटल साइंस, पॉलिटिकल साइंस, इंग्लिश, दर्शशास्त्र, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, ह्यूमन राइट्स, एजुकेशन, बौद्ध स्टडीज के साथ अन्य विषयों के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
20 हजार रुपये सेमेस्टर होगी फीस
जीबीयू में फुल टाइम रहने वाले छात्रों को प्रत्येक सेमेस्टर 20 हजार रुपये फीस देनी होगी। 80 हजार रुपये में पीएचडी हो जाएगी। वहीं वर्किंग प्रोफेशनल को 40 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से देने होंगे। बौद्ध स्टडीज में पीएचडी करने के लिए विदेश से विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। दाखिला प्रभारी प्रदीप तोमर ने बताया कि हर साल पीएचडी के लिए आवेदन मांगे जाते हैं। साल दर साल जीबीयू में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है।