फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Applications sought from young doctors, technology and entrepreneurs, youth starting startups and others will get help

Noida News: युवाओं के आइडिया को पंख देगा जिम्स

Wed, 20 Aug 2025 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Applications sought from young doctors, technology and entrepreneurs, youth starting startups and others will get help
युवा चिकित्सकों, प्रौद्योगिकी और उद्यमियों से मांगे आवेदन, स्टार्टअप करने वाले युवाओं व अन्य लोगों को मिलेगी मदद
विज्ञापन


अंकुर त्रिपाठी
ग्रेटर नोएडा। विश्व उद्यमिता दिवस पर राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) देश के युवाओं को मंच देने जा रहा है। युवा चिकित्सकों, प्रौद्योगिकी और उद्यमियों अपने आइडिया को साझा कर सकेंगे। उनके आइडिया को पंख देने का काम जिम्स में बना देश का पहला सार्वजनिक अस्पताल आधारित चिकित्सा नवाचार और इनक्यूबेशन केंद्र करेगा। इसके माध्यम से सामाजिक स्वास्थ्य समस्याओं का हल निकालने के लिए कार्य किए जाएंगे। जो मरीज अस्पताल तक नहीं पहुंच पाते उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान टेक्नोलॉजी की मदद से किया जा सकेगा।


चिकित्सा नवाचार केंद्र जिम्स फाउंडेशन के सीईओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया कि 21 अगस्त को विश्व उद्यमिता दिवस पर भारत के अभिनव विचार और स्टार्टअप टाउनहॉल का शुभारंभ करने जा रहा है। ऐसी पहल देश में करने वाला जिम्स पहला संस्थान है। युवा अपने आइडिया ideabank.cmigims@gmail.com के माध्यम से भेज सकते हैं। स्टार्टअप करने वाले युवाओं व अन्य लोगों को मेंटर स्पोर्ट भी दिलाया जाएगा। स्टार्ट इन यूपी सपोर्ट की भी मदद मिलेगी। जिम्स के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश गुप्ता ने बताया कि यह पहल भारत में निर्मित चिकित्सा उपकरणों और किफायती स्वास्थ्य सेवा नवाचार को मजबूत करने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed