फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Applications increased by 12 percent in seven days

Noida News: सात दिनों में 12 प्रतिशत बढ़ गए आवेदन

Tue, 09 Jul 2024 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
Applications increased by 12 percent in seven days
सात दिनों में 12 प्रतिशत बढ़ गए आवेदन
विज्ञापन

- 15 जुलाई तक चलेगी आवेदन की प्रक्रिया, मेरिट लिस्ट रह सकती है हाई
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी कॉलेज में पिछले सात दिनों में कई पाठ्यक्रमों में आवेदन करने वालों की संख्या 12 प्रतिशत तक बढ़ गई है। ऐसे में इस बार मेरिट लिस्ट हाई रह सकती है। इस वजह से छात्रों के लिए दाखिले की राह और मुश्किल होने जा रही है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध 47 कॉलेज हैं। इसमें 27 अप्रैल से दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। मिहिर भोज कॉलेज में बीए में दाखिले के लिए 1327 आवेदन आए हैं, जबकि 2 जुलाई तक यह आंकड़ा 1187 था। इसके अलावा, सेक्टर-39 स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए में दाखिले के लिए 984 आवेदन आए थे, जबकि पिछले सात दिनों में आवेदन का आंकड़ा 1090 पहुंच गया है।
विज्ञापन

बीकॉम के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए 120 सीटाें पर 461 आवेदन आए हैं। मायावती गवर्नमेंट महिला कॉलेज में 60 सीटों पर 237 आवेदन आए हैं। बीएससी गणित के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 30 सीटाें के लिए 145 आवेदन आए हैं। कुमारी मायावती गवर्नमेंट महिला कॉलेज में 30 सीटों पर 107 आवेदन आए हैं। बीएससी बायोलॉजी में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 30 सीटों पर 306 आवेदन आए हैं। अभी और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजीव गुप्ता ने बताया कि दाखिले के इच्छुक छात्र 15 जुलाई तक आवदेन कर सकते हैं। इस बार आवेदनों की संख्या अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed