{"_id":"5fac0f628ebc3e9bc03f60d8","slug":"application-invited-to-fill-vacancy-in-education-department-mewat-news-noi5478837181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त प्राध्यापकों से भरे जाएंगे खाली पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त प्राध्यापकों से भरे जाएंगे खाली पद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना(यूनुस अलवी)। जिले के शिक्षा विभाग में खाली पड़े पदों को सेवानिवृत्त प्राध्यापकों से भरने की तैयारी शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने इच्छुक प्राध्यापकों से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। जिले में करीब 60 फीसदी प्राध्यापकों के पद रिक्त हैं। निदेशालय द्वारा प्रदेश में केवल नूंह जिले के लिए ही आवेदन मांगे गए हैं।
इस बारे में निदेशक माध्यमिक शिक्षा हरियाणा ने 9 नवंबर को पत्र जारी किया है। ये नियुक्तियां री ईंगेजमेंट पॉलिसी के तहत होंगी। जिला शिक्षा अधिकारी अनुप सिंह जाखड़ ने बताया कि जिले में प्राध्यापकों की करीब 60 फीसदी कमी है। इन पदों को भरने के लिए जिला उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से चर्चा हुई थी। डीसी ने प्राध्यापकों के रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग को लिखा था। उसी के तहत शिक्षा विभाग ने रिटायर्ड प्राध्यापकों की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। उन्होंने बताया कि जो रिटायर्ड प्राध्यापक शिक्षा में विभाग में अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हैं वह विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
शिक्षा विभाग ने केवल नूंह में अध्यापकों की भारी कमी को देखते हुए निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि 9 से 12वीं कक्षा तक पढ़ाने वाले प्राध्यापकों की कमी है। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष तक की आयु का प्राध्यापक आवेदन कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अध्यापक और जिस स्कूल में उसे ज्वाइन करना है उसके हेड को संदेश आएगा। संदेश दिखाकर वह स्कूल में ज्वाइनिंग कर सकता है। (संवाद)