{"_id":"65a531df69d7e054ee094a84","slug":"application-for-placement-and-internship-drive-in-du-begins-noida-news-c-340-1-del1011-36650-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: डीयू में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव के लिए आवेदन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: डीयू में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव के लिए आवेदन शुरु
विज्ञापन
-प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र इंटर्नशिप और अंतिम वर्ष के छात्र प्लेसमेंट के लिए कर सकते हैं आवेदन
-प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव-2024 में शामिल होने के लिए 28 जनवरी तक आवेदन करने का मौका
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छात्र अब प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के द्वारा सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) ने इसकी घोषणा की है। डीयू एक फरवरी, 2024 को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव आयोजित करेगा। इसमें भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार डीयू की अधिकारी वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। ये प्लेसमेंट ड्राइव डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के तहत सीपीसी की ओर से आयोजित की जाएगी।
डीयू की प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव 2024 का आयोजन नॉर्थ कैंपस स्थित बॉटनी डिपार्टमेंट के पास डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित की जाएगी। छात्रों का रिपोर्टिंग समय सुबह साढ़े नौ बजे होगा। इसमें छात्रों को अपनी आखिरी परीक्षा का परिणाम, दो पासपोर्ट आकार की फोटो और कॉलेज का आईडी-कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। छात्र विश्वविद्यालय की अधिकारी वेबसाइट से अधिक जानकारी लेकर सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने के बाद पहुंच सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- --
प्रथम व द्वितीय वर्ष के लिए इंटर्नशिप
कॉलेज में पढ़ने वाले प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र ही केवल इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्लेसमेंट का अवसर केवल अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए है। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के आवेदन कर सकते हैं। ये छात्र किसी भी पाठ्यक्रम के हो सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में उम्मीदवार को कंपनियों के पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इसमें एक उम्मीदवार को अधिकतम दो कंपनियों में भाग लेने की अनुमति होगी है। सीपीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटर्नशिप व प्लेसमेंट के लिए कोई भी पात्र छात्र पंजीकरण कर सकता है।