{"_id":"68af03f750dcc6f5ec062fbd","slug":"application-for-national-income-and-merit-based-scholarship-noida-news-c-23-1-lko1064-73044-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन शुरु
विज्ञापन
- परीक्षा पास करने वाले छात्रों को नौैवीं से 12 तक मिलते हैं हर साल 12 हजार रुपये
- आवेदन 24 सितंबर तक किए जा सकेंगे,ऑनलाइन होगी प्रकिया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना के आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। शैक्षिक सत्र 2026- 27 में किसी भी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त अथवा परिषदीय स्कूल में कक्षा आठ में अध्ययनरत छात्र- छात्राएं आवेदन कर सकेंगे। छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन 24 सितंबर तक किए जा सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूर्ण करनी होगी। परीक्षा के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
परीक्षा के नोडल राजेश खन्ना ने बताया कि इस परीक्षा में वह छात्र आवेदन कर पाएंगे,जिन्होंने वर्ष 2024-25 में कक्षा सात की परीक्षा न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों से पास की हो। अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के छात्रों के लिए पांच प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन करने वाले छात्रों के अभिभावकों की वार्षिक आय साढ़े तीन लाख से अधिक की नहीं होनी चाहिए। आवेदन करते समय आय व जाति प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। जनपद में 96 सीटों पर छात्रों को प्रवेश मिलता है। हर साल हर साल तय लक्ष्य से 12 प्रतिशत आवेदन कराएं जाते हैं।
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को मिलती है मदद
आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को शासन की ओर से प्रतिवर्ष शासन की ओर से 9वीं से लेकर 12वीं तक 12 हजार रुपये पढ़ाई करने के लिए मिलते हैं। परीक्षा की तैयारी हर साल स्कूल स्तर पर कराई जाती है। स्कूलों में शिक्षकों को मॉडल पेपर भेजे जाते है, जिससे अधिक से अधिक छात्रों का चयन राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए हो जाए।