फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AOA member attacked in meeting, accused of strangulation

Noida News: बैठक में एओए सदस्य पर हमला, गला दबाने का आरोप

Mon, 26 Aug 2024 07:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
AOA member attacked in meeting, accused of strangulation
फोटो:
विज्ञापन

------------------
बैठक में एओए सदस्य पर हमला, गला दबाने का आरोप
-ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में रविवार की घटना, पीड़ित ने पुलिस में दी शिकायत, कार्रवाई नहीं करने का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की अरिहंत अंबर सोसाइटी में अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की जरनल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) में हैंडओवर करने के दौरान विवाद हो गया। जो हाथापाई तक पहुंच गया। एओए के सदस्य का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई और गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। इसका वीडियो भी सामने आया हैं। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही हैं।

वहीं, एओए का कहना है कि शिकायतकर्ता अमित कुमार के पास पुरानी एओए में सचिव की जिम्मेदारी थी। जबकि नई एओए की कार्यकारिणी के सदस्य हैं। रविवार सुबह सोसाइटी के क्लब हाउस में एओए की जीबीएम बुलाई गई। पीड़ित अमित का आरोप है कि बैठक में एओए की नई कार्यकारिणी को हैंडओवर की प्रक्रिया चल रही थी। तभी नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। गाली गलौंज करने लगे। तभी वहां बैठे निवासी भी उनसे सवाल करने लगे। आरोप है कि जब उन्होंने पूर्व में जवाब देने की बात कहीं तो निवासी ने अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर नई कार्यकारिणी के पदाधिकारी ने पीछे से पकड़ लिया। एक ने उनका गला दबा दिया और नीचे गिरा दिया। अन्य ने आरोपी को उकसाया था। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। मामला शांत होने के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। आरोप है कि आरोपी पूर्व में भी उसके साथ गाली गलौंज कर चुके हैं। 7 अप्रैल को भी अभद्रता की थी। तब जीबीएम का रजिस्ट्रर गायब कर दिया गया था। पीड़ित ने वीडियो देखकर जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है कि पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर खानापूर्ति की है। इस संबंध में सोमवार को भी वो कोतवाली गए, लेकिन पुलिस सुनवाई नहीं कर रही है। अब जल्द ही डीसीपी से मुलाकात कर शिकायत की जाएगी। वहीं दूसरे पक्ष ने भी पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

-------------
सोसाइटी के दो पक्षों में आपसी विवाद हो गया था। दोनों पक्ष ने शिकायत दी थी। उसके आधार पर मामला दर्ज कर शांतिभंंग की कार्रवाई की गई है।
राजीव गुप्ता, एसीपी-2 सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article