फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AOA election buzz intensifies in Panchsheel Hynish Society

Noida News: पंचशील हाईनिश सोसाइटी में एओए चुनाव की हलचल तेज

Sat, 17 Oct 2026 05:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
AOA election buzz intensifies in Panchsheel Hynish Society
निवासियों ने पारदर्शिता, वित्तीय जांच और सुविधाओं में सुधार की उठाई मांग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित पंचशील हाईनिश सोसाइटी में अब चुनाव के साथ एओए की कार्यप्रणाली और सुविधाओं का मुद्दा भी चर्चा में है। निवासियों का कहना है कि नई कार्यकारिणी के गठन के बाद आय-व्यय का हिसाब सार्वजनिक करने और सामुदायिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर प्राथमिकता से काम होना चाहिए। निवासियों ने बताया कि सोसाइटी में आय-व्यय के विवरण, निर्णय लेने की प्रक्रिया और एओए की कार्यशैली को लेकर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। स्वीमिंग पूल बंद होने और बच्चों के पार्क की व्यवस्था संतोषजनक नहीं होने को लेकर भी लोग नाराजगी जताते रहे हैं। कुछ निवासियों ने सोसाइटी के धन के कथित दुरुपयोग के आरोप लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।बता दें, इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ी है। डिप्टी रजिस्ट्रार की ओर से नामित चुनाव अधिकारी ने 15 अक्टूबर को दिशा-निर्देश जारी कर एओए को 19 अक्टूबर तक आवश्यक दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को सोसाइटी में हुई बैठक में बड़ी संख्या में निवासी शामिल हुए। निवासियों का कहना है कि निष्पक्ष चुनाव के बाद नई कार्यकारिणी से पारदर्शिता, जवाबदेही और सुविधाओं में सुधार की अपेक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed