Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anurag first in clay modelling competition

Noida News: क्ले मॉडलिंग मुकाबले में अनुराग प्रथम

Wed, 15 Oct 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 15 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Anurag first in clay modelling competition
अति​थियों व अ​धिकारियों के साथ मौजूद विजेता बच्चे। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से करवाई जा रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन विद्यार्थियों ने अपनी कुशलता व कला का प्रदर्शन किया। दूसरे दिन प्रतियोगिता शुभारंभ उपजिला शिक्षा अधिकारी सुनीता त्यागी ने किया। इस दौरान हिंदी एवं अंग्रेजी सुंदर लेखन, कार्ड मेकिंग और क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिताएं हुई। इसमें पहली से पांचवीं तक के बच्चों ने भाग लिया क्ले मॉडलिंग में शुगर मिल के सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का अनुराग ने पहला स्थान पाया।
इस दौरान कार्ड मेकिंग में दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी की भावनी प्रथम, मुकंद पब्लिक स्कूल से सुखमन सिंह द्वितीय और स्वराज पब्लिक स्कूल से रिहान तृतीय रहे। क्ले मॉडलिंग में अनुराग प्रथम, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल जगाधरी से गीतांशु द्वितीय और दयाल सिंह पब्लिक स्कूल जगाधरी से हंसिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सुंदर हिंदी लेखन में शुगर मिल से सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शुगर मिल से अंशिका प्रथम, व्यासपुर के न्यू हैप्पी स्कूल से हरसुख कौर द्वितीय और एमवीवी डीएवी कपाल मोचन से आस्था तृतीय रही। सुंदर लेखन अंग्रेजी में कैंप के स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल की निशीधा प्रथम, शुगर मिल के सरस्वती सीनियर सेकेंडरी से आयुष व कोमल द्वितीय, जगाधरी सेक्रेट हार्ट कॉन्वेंट स्कूल से अमोहा शर्मा तृतीय रहे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, व्यासपुर के न्यू हैप्पी स्कूल से हरलीन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान उप जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता त्यागी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं ही विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा बाहर निकालने में सहायक होती हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं व गतिविधियों में अवश्य भाग लेना चाहिए।

जिला बाल कल्याण अधिकारी सुखमिंद्र सिंह ने बताया कि यह प्रतियोगिता 24 अक्टूबर तक चलेगी। समापन पर सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शिक्षक प्रिंस, रजनी, लावण्य, भूपिंद्र कौर, आस्था श्रीवास्तव, मनजीत सिंह, गोबिंद सिंह भाटिया निर्णायक मंडल की भूमिका रहे। प्रतियोगिता का संचालन दीपक कुमार मंथन ने किया। इस दौरान बाल कल्याण अधिकारी एवं बाल कुंज छछरौली प्रभारी नीलम, डीईओ कार्यालय से सहायक संदीप गुप्ता, नोडल अधिकारी शिक्षाविद एवं पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया, कर्मवीर, संजीव ओझा, नवीन कुमार, अंकित पांडे, संजीव बर्मन, आजीवन सदस्य राम अवतार सैनी सहित समस्त स्टाफ ने प्रतियोगिता में विभिन्न भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed