फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anurag Dhanda said Manohars statement on Ambedkar is intolerable

आंबेडकर पर मनोहर का बयान बर्दाश्त करने योग्य नहीं : अनुराग ढांडा

Fri, 24 Oct 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Anurag Dhanda said Manohars statement on Ambedkar is intolerable
-आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ने केंद्रीय मंत्री के बयान पर साधा निशाना
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर जो बातें कहीं हैं, वह किसी भी सूरत में बर्दाश्त करने योग्य नहीं हैं। उनका बयान सिर्फ एक नेता का बयान नहीं, बल्कि भाजपा की दलित विरोधी सोच और नफरत की जड़ को उजागर करता है। बाबा साहेब को संविधान निर्माता के रूप में छोटा दिखाने की कोशिश सीधा-सीधा दलित समाज का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास बाबा साहेब व दलित समाज के अपमान से भरा पड़ा है। संसद में आंबेडकर को ट्रेंड बताकर उनका मजाक उड़ाया गया। संविधान बदलने की बात कर उनके बनाए संविधान को ठुकराने की कोशिश की गई। दलित समाज से आने वाले जज पर हमला कर उन्हें बदनाम करने की मुहिम चलाई गई। अब मनोहर लाल ने बाबा साहेब की भूमिका पर सवाल उठाकर वही मानसिकता दोहरा दी है। मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने दलित समाज को कमजोर करने, बांटने और उनके अधिकारों को खत्म करने की हर कोशिश की। अब वह बाबा साहेब पर टिप्पणी कर अपनी छोटी मानसिकता और भाजपा की घृणित विचारधारा को सामने ले आए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी मांग करती है कि केंद्रीय मंत्री को तुरंत अपने बयान पर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed