फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Antyodaya is the resolve of Modi and Deputy Government: Phanindranath

अंत्योदय ही मोदी और नायब सरकार का संकल्प : फणींद्रनाथ

Fri, 26 Sep 2025 03:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 26 Sep 2025 03:07 AM IST
सार

करनाल के घरौंडा कम्युनिटी सेंटर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें नेताओं ने अंत्योदय और महिला कल्याण योजनाओं की चर्चा की। मुख्यमंत्री ने महिलाओं के लिए लाड़ो लक्ष्मी योजना की घोषणा की।

विज्ञापन
Antyodaya is the resolve of Modi and Deputy Government: Phanindranath

विस्तार

माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर वीरवार को घरौंडा कम्युनिटी सेंटर में संगोष्ठीआयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने कहा कि अंत्योदय ही मोदी और नायब सरकार का संकल्प है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के उत्थान की बात कही थी। आज नायब सरकार गरीबों की सेवा ही संकल्प के मूलमंत्र पर योजनाएं बनाकर जनता की सेवा कर रही है।
जिला अध्यक्ष परवीन लाठर की अध्यक्षता में आयोजित इस संगोष्ठी में संगठन मंत्री फणींद्रनाथ शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों पर प्रकाश डाला। इससे पहले सभी नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गरीबों और वंचितों की सेवा के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। नायब सरकार भी अंत्योदय की भावना को आधार बनाकर आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश की महिलाओं को लाड़ो लक्ष्मी योजना का बहुत बड़ा तोहफा दिया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रभारी भारत भूषण जुयाल,जिला महांत्री मानवपुरी, मंडल अध्यक्ष मोहन लोधी, गौरव खुराना, नरेश कुमार, देवेंद्र शर्मा, सचिन राणा सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed