{"_id":"5e4d974b8ebc3ef27216345b","slug":"anti-smog-gun-will-stand-in-noida-and-greno-for-pollution-grnoida-news-noi4933027145","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा-ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण पर चलेंगी एंटी स्मॉग गन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण पर चलेंगी एंटी स्मॉग गन
विज्ञापन
ग्रेनो वेस्ट के गौड़ सिटी स्थित 7वें एवेन्यू के पास लगाई गई एंटी स्मॉग गन।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा-ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण पर चलेगी एंटी स्मॉग गन
ग्रेटर नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एंटी स्मॉग गन का प्रयोग होगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्रदेश सरकार ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 45 निर्माणाधीन साइटों पर एंटी स्मॉग गन लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही प्राधिकरण को अन्य निर्माणाधीन साइटों को चिह्नित कर एंटी स्मॉग गन लगवाने को कहा है।
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण गंभीर समस्या है। सर्दी के मौसम में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच जाता है। वायु प्रदूषण को कम करने के मकसद से प्रदेश सरकार ने एंटी स्मॉग गन लगाने का आदेश जारी किया है। यह आदेश गौतमबुद्ध नगर के अलावा गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली पर भी लागू होगा। सरकार ने नोएडा की 19 और ग्रेटर नोएडा की 26 निर्माणाधीन साइटों पर एंटी स्मॉग गन लगाने का आदेश दिया है। सभी साइटें 20 हजार स्क्वायर मीटर से बड़ी हैं। इसकी सूची प्राधिकरण, प्रशासन और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) को भेजी गई है। आदेश मिलने के बाद जिला प्रशासन ने संबंधित बिल्डरों को एंटी स्मॉग गन लगाने का आदेश जारी कर दिया है। साथ ही समय-समय पर इसकी समीक्षा की जा रही है। बिल्डरों को 15 दिन के अंदर एंटी स्मॉग गन लगाकर उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपनी होगी।
यहां लगानी होंगी एंटी स्मॉग गन
- बड़ी निर्माणाधीन साइट
- खनन की गतिविधियां
- सड़क परियोजना
- सार्वजनिक सभा स्थल व पार्किंग क्षेत्र
- विध्वंस गतिविधियां
- धूल भरे ट्रैफिक कॉरिडोर
ग्रेनो वेस्ट में लगी एक एंटी स्मॉग गन
शासन के आदेश पर ग्रेनो वेस्ट में गौड़ ग्रुप ने 7 एवेन्यू की निर्माणाधीन साइट पर एंटी स्मॉग गन लगाई है। यूपीपीसीबी की देखरेख में मंगलवार को एंटी स्मॉग गन को चलाया गया। बिल्डर का कहना है कि सभी निर्माणाधीन साइटों पर अगले दो माह में 50 और एंटी स्मॉग गन लगाई जाएंगी। वहीं, यूपीपीसीबी के अफसरों का कहना है कि एंटी स्मॉग गन की उपलब्धता बाजार में कम है। इस कारण एंटी स्मॉग गन सभी जगह नहीं लग सकी हैं। धीरे-धीरे सभी स्थानों पर एंटी स्मॉग गन लग जाएंगी।
विज्ञापन
50 मीटर ऊंचाई तक करती है पानी का छिड़काव
एंटी स्मॉग गन करीब 50 मीटर ऊंचाई तक पानी की बौछार करती है। एक घंटे में दो क्यूसेक मीटर पानी का छिड़काव कर सकती है। इसकी मोटर 15 किलोवॉट की है। गन में केवल एसटीपी के ट्रीटेड पानी का प्रयोग किया जाएगा। सेमी ऑटोमेटिक गन की कीमत करीब 8 लाख और ऑटोमेटिक गन की कीमत 22 लाख रुपये तक है।