फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Anti-Sikh riot: LG hands over appointment letters to 47 victims

सिख विरोधी दंगा : 47 पीड़ितों को एलजी ने नियुक्ति पत्र सौंपे

Thu, 21 Nov 2024 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Anti-Sikh riot: LG hands over appointment letters to 47 victims
पहले लाभार्थियों के लिए भर्ती योग्यता में दी थी ढील
विज्ञापन

नामित उत्तराधिकारियों को नियुक्ति के दिए जाएंगे 6 पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने बृहस्पतिवार को तिलक विहार में 1984 के सिख विरोधी दंगों के 47 पीड़ितों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। अंतरिम अवधि के दौरान सेवा की आयु पार कर चुके लाभार्थियों के नामित उत्तराधिकारियों को 6 अतिरिक्त ऐसे पत्र जारी किए जाएंगे। करीब चार दशक के बाद एलजी ने दंगा पीड़ितों की भर्ती के लिए योग्यता में ढील दी थी।

इस मौके पर एलजी ने कहा कि नियुक्तियों के लिए आवेदनों के शेष 437 मामलों का सत्यापन किया जा रहा है। राजस्व विभाग को इन आवेदनों का जल्द निपटान करने के लिए विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इस फैसले से पीड़ितों को न्याय मिला है। पीड़ितों के आवास वाली विशेष कॉलोनी का नाम भी बदला जाएगा। कॉलोनियों का नाम विधवा कॉलोनी (विधवाओं की कॉलोनी) कहा जाता है। इस विषय को लेकर जनप्रतिनिधियों, दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और पीड़ितों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पिछले महीने एलजी से मुलाकात की थी। एलजी से भर्ती के लिए सभी पात्र आवेदकों पर विचार करने का अनुरोध किया था। इसमें वे लोग भी शामिल हैं जो वृद्ध हो चुके हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद एलजी ने संबंधित विभागों को इस मुद्दे पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और आगे का रास्ता सुझाने का निर्देश दिया था। इसके बाद उन्होंने भर्ती योग्यता में ढील देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article