{"_id":"6a5e3a0a102bf90809002baa","slug":"anti-encroachment-drive-carried-out-amidst-protests-in-dankaur-illegal-encroachments-removed-noida-news-c-491-1-rgh1002-8540-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दनकौर में विरोध के बीच चला अतिक्रमण अभियान, हटाए गए अवैध कब्जे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दनकौर में विरोध के बीच चला अतिक्रमण अभियान, हटाए गए अवैध कब्जे
विज्ञापन
दनकौर कस्बे में गली से अतिक्रमण तोड़ते नगर पंचायत कर्मी
दनकौर में विरोध के बीच चला अतिक्रमण अभियान, हटाए गए अवैध कब्जे
नगर पंचायत ने वार्ड नंबर-7 स्थित कुम्हारन मोहल्ले में अभियान के तहत की कार्रवाई
दनकौर। नगर पंचायत ने सोमवार को कस्बे के वार्ड नंबर-7 स्थित कुम्हारन मोहल्ले में सरकारी सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए सड़क पर रखी गई स्लैब और अन्य अवरोध हटाए गए। अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध जताया, जिससे अधिकारियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी भी हुई। हालांकि पुलिस ने स्थिति संभालते हुए कार्रवाई पूरी कराई।
नगर पंचायत अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से कुछ लोगों ने मुख्य सड़क पर स्लैब और अन्य निर्माण सामग्री रखकर कब्जा कर लिया था। इसके कारण राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। साथ ही प्रस्तावित नई सड़क का निर्माण भी अतिक्रमण के चलते शुरू नहीं हो पा रहा था। कई बार शिकायत मिलने के बाद नगर पंचायत ने कार्रवाई का निर्णय लिया। अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण हटने के बाद अब सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिल सकेगी। अभियान के दौरान नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती रही। नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि दीपक कुमार ने कहा कि कस्बे में जहां-जहां सरकारी भूमि और सड़कों पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। वहां चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाकर कब्जे हटाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न करें और विकास कार्यों में सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का उद्देश्य किसी को परेशान करना नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाना और विकास कार्यों को समय पर पूरा कराना है।